नयी दिल्ली 05 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कई लोगों को टिकट दिए गए हैं।
भाजपा की ओर से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कई दौर की मशक्कत के बाद यह सूची जारी की गई है।
इसके मुताबिक हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को बादली से और पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज को अंबाला कैंट से उम्मीदवार बनाया गया है।
हाल ही में भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली, संजय कबलाना और श्रुति चौधरी क्रमश: टोहाना, बेरी और तोशाम से चुनाव लड़ेंगे।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह अटेली से चुनाव लड़ेंगी। कैप्टन अभिमन्यु, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के नाम भी इस सूची में शामिल हैं।
राज्य में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने हैं और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
SIR और चुनाव आयोग विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर पलटवार: कहा- 'कांग्रेस के…
Mann Ki Baat 138th Episode: पीएम मोदी ने जनगणना को बताया 'भविष्य की तस्वीर', 32…
भारतीय रेलवे में नया अध्याय: अमित शाह ने साबरमती से देश की पहली 'LNG ट्रेन'…
काशी की पुलिसिंग में नया कीर्तिमान: वाराणसी का पहला 'ISO 9001' सर्टिफाइड थाना बना चौक,…
यूपी में बारिश और तूफान का तांडव: 60 घंटों में 56 लोगों की मौत, 1021…
अंबाला में बड़ा हादसा: धूलकोट गांव में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ताश के पत्तों की…