गुजरात – IOCL की रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट, राहत और बचाव अभियान जारी

“गुजरात के वडोदरा के कोयली इलाके में सोमवार को IOCL की रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट हुआ। यह विस्फोट रिफाइनरी के स्टोरेज टैंक में हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया”

वडोदरा 12 / 11 / 2024 रश्मि चौधरी की रिपोर्ट 

आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां भेजी गईं। विस्फोट और उसके बाद लगी भीषण आग से आसपास की कंपनियों और इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद रिफाइनरी में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

डीसीपी ट्रैफिक ज्योति पटेल ने कहा कि बचाव अभियान जारी है, अभी तक किसी की मौत या गंभीर चोट की कोई रिपोर्ट नहीं है। विधायक धर्मेंद्रसिंह वाघेला ने कहा कि मुझे बाजवा के सरपंच अजीत पटेल का फोन आया और उन्होंने आग लगने की जानकारी दी।

मैंने रिफाइनरी अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन चूंकि वे आग बुझाने के अभियान में शामिल थे, इसलिए मेरी उनसे टेलीफोन पर बातचीत नहीं हो सकी। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, शुक्र है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, कोयली में IOCL रिफाइनरी में शाम करीब 4 बजे ब्लास्ट के कारण आग लग गई। धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया। धमाके के बाद रिफाइनरी में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

12 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

17 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

17 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

17 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

17 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

18 hours ago