Breaking News

गुजरात -चलती ट्रेन में लगी आग, मची अफरातफरी

“गुजरात के भरूच और अंकलेश्वर के बीच चलती ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई अमृतसर एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। भरूच में सिल्वर ब्रिज के पास ट्रेन से धुआं निकलने से यात्रियों में दहशत फैल गई”

भरुच 12 / 11 / 2024 रश्मि चौधरी की रिपोर्ट 

इंजन से दूसरे डिब्बे में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, धुआं निकलता हुए देखकर यात्री घबरा गए और ट्रेन से उतरकर नीचे आ गए। ट्रेन 45 मिनट तक रुकी रही। मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ-साथ पुलिस भी मौजूद है, फिलहाल कोई हताहत नहीं है। ट्रेन मुंबई से अमृतसर जा रही थी।

ट्रेन में मौजूद कर्मचारियों ने भरूच फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे भरूच अग्निशमन विभाग और ट्रेन कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। यात्रियों को दूसरे डिब्बों में बैठाकर ट्रेन को भरूच स्टेशन लाया गया, जहां जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

घटना मंगलवार की.शाम 5:30 बजे की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ट्रेन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गयी। आग लगने के कुछ ही देर में एक्शन लेने की वजह से बड़ा हादसा टल गया और जानकारी के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

1 hour ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

1 hour ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

1 hour ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

2 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

2 hours ago