गुजरात – सोमनाथ में अवैध निर्माणों पर चले 36 बुलडोजर

सोमनाथ शहर में गुजरात प्रशासन की ओर से अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। यहां शुक्रवार रात से ही करीब 36 बुलडोजर इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई में जुटे हुए हैं”

सोमनाथ 30 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

वहीं मलबा हटाने के लिए 70 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाई गई हैं। बताया जा रहा है कि सोमनाथ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में इस जगह का प्रयोग किया जाएगा।

यहां पर सोमनाथ मंदिर के पीछे वाले हिस्से में कई सारे अवैध निर्माण बनाए गए हैं, जिन्हें हटाने के लिए प्रशासन की टीम पहुंची हुई है। फिलहाल देर रात से ही कार्रवाई जारी है, हालांकि कुछ देर के लिए कार्रवाई को बंद भी रखा गया था। 

हंगामा कर रहे लोगों को हटाया गया

दरअसल, सोमनाथ में गुजरात सरकार का बड़ा बुलडोजर एक्शन जारी है। इससे पहले यहां महीनों तक सर्वे चला। सर्वे का काम पूरा होने के बाद सोमनाथ मंदिर के पीछे के हिस्से में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को खाली करवाया जा रहा है।

पिछले दो सालों में यहां कई नए काम हुए हैं और इस कार्रवाई के बाद सोमनाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण कार्य को और गति मिलने की उम्मीद है। अतिक्रमण खाली करवाने के लिए देर रात ही ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था।

हालांकि कार्रवाई होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ वहां पर मौजूद हो गई और लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने कार्रवाई रोकने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने लोगों को वहां से किसी तरह से हटाया और कार्रवाई फिर से शुरू की गई।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

14 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

14 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

14 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

14 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

15 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

15 hours ago