ग्रेटर नोएडा – सिपाही ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कर की आत्महत्या

“सांकेतिक चित्र “

“ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली में तैनात एक सिपाही अंकुश राठी ने शनिवार की रात सरकारी सर्विस रिवॉल्वर से स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या करने से पहले पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी”

ग्रेटर नोएडा 22 / 09 / 2024 प्रियंका सोनी की रिपोर्ट 

मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिपाही पिछले समय से पारिवारिक कलह के कारण परेशान था। सिपाही अंकुश ने अपनी पत्नी के साथ-साथ अपनी ढाई माह की जन्मी बच्ची को भी लाइव कर देखा था। इसके बाद खुद को गोली मारी थी। 

एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि सिपाही अंकुर राठी (30) वर्तमान में रबूपुरा कोतवाली में तैनात था। बीती रात सिपाही अंकुर राठी कोतवाली प्रभारी की जीप में तेल डलवाने के लिए रबूपुरा से करीब दो किमी की दूरी पर रबूपुरा-झाझर मार्ग पर महमदपुर गांव के पास अकेला गया था।

इसी बीच उनकी पत्नी का वीडियो कॉल आया। वीडियो कॉल के दौरान उसने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना पत्नी ने थाने पर ही तैनात अन्य सिपाही को दी।
इसके बाद अंकुश की लोकेशन की तलाश की गई। उसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी। सिपाही की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाई गई। इसके बाद लोकेशन पता लगी।

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने देखा कि एक जगह वह जीप में घायल अवस्था में पड़ा है। उसे जेवर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शव को अंकुश के पैतृक गांव मुजफ्फरनगर ले जाया गया है। वहां पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

मौत के बाद पूरा परिवार गमगीन माहौल में है। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पारिवारिक कारणों के चलते सिपाही ने आत्महत्या की है। फॉरेंसिक टीम व पुलिस की टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

12 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

12 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

12 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

13 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

13 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

13 hours ago