Free Cancer Checkup Camp Jaunpur: 17, 20, 24, 27 फरवरी को फ्री कैंसर जांच | Dr. BC Pant
“कैंसर जैसी घातक बीमारी को शुरुआती चरण में पकड़ने और महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है”
जौनपुर (ब्यूरो) : THE POLITICS AGAIN : मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
जिला महिला चिकित्सालय में शनिवार (14 फरवरी) को गैर-संचारी रोगों की रोकथाम (NP-NCD) के तहत महिला चिकित्सकों को VIA किट के उपयोग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. बी.सी. पंत ने चौंकाने वाले आंकड़े साझा किए और बताया कि फरवरी माह में आयोजित पिछले तीन शिविरों में ही कैंसर के करीब 199 संदिग्ध मरीज मिले हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
डॉ. पंत ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के सभी जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) पर निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं।
आगामी तारीखें: 17 फरवरी (आज), 20 फरवरी, 24 फरवरी और 27 फरवरी 2026।
जांच: ओरल (मुंह), सर्वाइकल (बच्चेदानी के मुंह) और ब्रेस्ट (स्तन) कैंसर।
विभाग द्वारा 7, 10 और 13 फरवरी को 75 कैंप लगाए गए थे। इनके नतीजे इस प्रकार रहे:
कुल स्क्रीनिंग:
ओरल कैंसर: 3,326 लोग
स्तन कैंसर: 2,942 महिलाएं
सर्वाइकल कैंसर: 2,411 महिलाएं
संदिग्ध केस (Suspected Cases):
ओरल कैंसर: 95
स्तन कैंसर: 73
सर्वाइकल कैंसर: 31
प्रशिक्षण में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जया राय ने महिला डॉक्टरों को सर्वाइकल और स्तन कैंसर की जांच के लिए VIA (Visual Inspection with Acetic Acid) किट के इस्तेमाल की बारीकियां सिखाईं।
डॉ. पंत ने अपील की है कि लोग इन तारीखों पर अस्पताल पहुंचकर मुफ्त जांच का लाभ उठाएं, क्योंकि समय रहते पहचान ही कैंसर से बचाव है।
इस मौके पर मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता नीरज सिंह, एफएलसी जयप्रकाश गुप्ता समेत एनसीडी सेल के कर्मचारी मौजूद रहे।
राहुल गांधी नागरिकता विवाद : हाईकोर्ट में पेश हुए गृह मंत्रालय के गोपनीय दस्तावेज, जज…
मध्य पूर्व युद्ध का नया और खतरनाक चरण : ईरान का रियाद पर मिसाइल हमला,…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित किया 'श्री राम यंत्र', निर्माण…
जौनपुर : DM डॉ. दिनेश चंद्र का सख्त रुख, संचारी रोग बैठक से नदारद अधिकारियों…
पंचायत चुनाव 2026 : ई-बीएलओ एप से मतदाता सूची पुनरीक्षण में जौनपुर को यूपी में…
'नव निर्माण के नौ वर्ष': कलेक्ट्रेट में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन, युवा उद्यमी योजना में…