Devotees preparing for a grand Kalash Yatra for the upcoming Shri Ram Katha in Jaunpur

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा”

जौनपुर: वरुण यादव की रिपोर्ट :  (THE POLITICS AGAIN)

जनपद को भक्तिमय बनाने के उद्देश्य से जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में नौ दिवसीय भव्य ‘श्रीराम कथा’ का आयोजन किया जा रहा है।

सेवा भारती के बैनर तले आयोजित होने वाला यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

कथा के शुभारंभ से एक दिन पूर्व, यानी दशहरा (20 अक्टूबर 2026) के दिन एक विशाल कलश और शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसका मुख्य आकर्षण हेलीकॉप्टर द्वारा की जाने वाली पुष्पवर्षा होगी।

कलश यात्रा की भव्य तैयारी, जुटेंगे 10 हजार रामभक्त

हनुमानघाट से शुरू होने वाली इस कलश यात्रा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हाल ही में हुई एक अहम बैठक में यात्रा के रूट मैप, सुरक्षा व्यवस्था और भक्तों की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

आयोजन समिति के अनुमान के मुताबिक, इस भव्य कलश यात्रा में लगभग दस हजार रामभक्त शामिल होंगे। हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश इस यात्रा को और भी ऐतिहासिक बनाएगी।

समाज में सकारात्मक बदलाव का जरिया बनेगी रामकथा

श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि कलश यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा, “हम सभी के सामूहिक प्रयासों से जौनपुर के कल्याण और भलाई के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।

सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य है कि श्रीराम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन न रहे, बल्कि यह समाज में वैचारिक और सकारात्मक बदलाव का एक सशक्त जरिया बने।”

बैठक में गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने की, जबकि संचालन सेवा भारती के विभाग प्रमुख डॉ. तेज सिंह ने किया।

इस अवसर पर प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, डॉ. वेदप्रकाश सिंह, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रेमचंद शुक्ल, राजीव कुमार सिंह, अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मेश शुक्ल पप्पू माली, डॉ. विनोद कन्नौजिया, सुरेश सिंह, डॉ. मधुकर तिवारी, बबलू दूबे, मनोज दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, ऋचा सिंह, मीना यादव, सोनी जायसवाल, नारायण चौरसिया, प्रियंका श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. वंदना सरकार, नेहा सिंह, किरण सिंह, सुचिता सिंह, रजनी साहू, मिलन श्रीवास्तव और प्रांजल पटेल सहित कई अन्य संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।