गोरखपुर – रामगढ़ताल बन रहा वॉटर स्पोर्ट्स का हब

“उत्तर प्रदेश में दशकों तक उपेक्षित रहा गोरखपुर का रामगढ़ताल योगी सरकार द्वारा किए गए कायाकल्प के बाद वॉटर स्पोर्ट्स का हब बनने लगा है”

गोरखपुर 24 / 10 / 2024 (शब्द)

गोरखपुर के रामगढ़ताल में नेशनल सब जूनियर रोइंग चैंपियनशिप का उद्घाटन प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया।

23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 20 राज्यों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इस प्रतियोगिता में कुल दो सौ तैतालिस खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।

प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि आने वाले समय में यहां पर अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले जाएंगे।

हमारी सरकार द्वारा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा और खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी मिल रही है। 

 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.