जौनपुर: सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो निःशुल्क राशन वितरण शुरू
जौनपुर: सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो 5 किलोग्राम निःशुल्क खाद्यान्न (एफटीएल) वितरण शुरू, DM डॉ. दिनेश चंद्र ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट
जनपद में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों के कल्याण और उनकी दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय कदम उठाया है।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के सख्त और संवेदनशील निर्देशों के क्रम में सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों के हित में 5 किलोग्राम 5 किलोग्राम निःशुल्क खाद्यान्न (एफटीएल) वितरण शिविरों का भव्य शुभारंभ किया गया है।
इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में दूर-दराज से आकर काम कर रहे प्रवासी श्रमिकों को आवश्यक खाद्य सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।
सीडा (SIDA) निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका
इस बड़े और महत्वपूर्ण वितरण अभियान को सफल बनाने में सतहरिया इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन (SIDA) के सदस्यों द्वारा सक्रिय और अहम सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
सीडा (SIDA) के सदस्य इन शिविरों के सुचारु संचालन में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।
वास्तविक और जरूरतमंद लाभार्थियों (प्रवासी श्रमिकों) की पहचान करने तथा बिना किसी रुकावट के खाद्यान्न के सुचारु वितरण में एसोसिएशन के लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है प्रशासन
DM इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों के समग्र कल्याण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सहयोगात्मक और कल्याणकारी कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय एवं सौहार्द स्थापित करने में बेहद सहायक होते हैं।
‘वितरण कार्य में रहे पूर्ण पारदर्शिता’
जिलाधिकारी ने वितरण प्रक्रिया से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खाद्यान्न वितरण का कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।
किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि योजना का लाभ शत-प्रतिशत प्रत्येक पात्र श्रमिक तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद इससे वंचित न रहे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण, सतहरिया इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन (सीडा) के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
'दिल्ली का रहमान डकैत': परवेश वर्मा का केजरीवाल पर तीखा हमला, कहा- तैयार हो गया…
AAP में बगावत पर अन्ना हजारे का कड़ा प्रहार: 'स्वार्थ के लिए दल बदलना असंवैधानिक;…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग का कड़ा एक्शन, पक्षपात और अनियमितता के आरोप में…
बद्दी फैक्ट्री ब्लास्ट: 20 लाख रुपये के मुआवजे पर बनी सहमति; पैतृक गांव में हुआ…
"पश्चिम एशिया में स्थिति लगातार बदल रही है, ऐसे में भारत सरकार नागरिकों को सूचित…
जौनपुर में 'भूसा दान महाभियान': मंत्री ए.के. शर्मा ने दानदाताओं को किया सम्मानित, अब तक…