शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बेसमेंट में रखा कच्चा व तैयार माल राख

“औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत एक उद्योग में आग लगने से लाखों का सामान राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकम कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया”

बद्दी 04 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

अग्निकांड से उद्योग में जहां कच्चा व तैयार माल राख हो गया, वहीं मशीनरी को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक झाड़माजरी स्थित एडोरा लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

यह कंपनी प्रोटीन पाउडर सहित अन्य उत्पादों का निर्माण करती है । घटना के समय फैक्टरी बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आगजनी की सूचना मिलते ही कंपनी के एमडी धीरेज सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया।धीरज सिंह ने बताया कि आग बेसमेंट में लगी जिससे कच्चा माल, मशीनरी व फिनिशड गुड्स जलकर राख हो गई।

साथ ही मशीनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। दमकल कर्मियों ने आगजनी की सूचना मिलते ही घटनास्थल का रुख किया और आग पर काबू पाया।

कंपनी के एमडी धीरज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक आकंलन में अग्रिकांड से करीब 35 लाख के नुकसान का अनुमान है। दमकल अधिकारी बद्दी हेमराज ने बताया कि सूचना मिलते ही दो फायर टेंडर मौके पर भेजे और आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी: पंखा फैक्ट्री में भीषण आग, अस्पताल में भरा धुआं, मची अफरातफरी

वाराणसी के मुढ़ैला में पंखा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड: जहरीले धुएं से मेघना अस्पताल में…

1 hour ago

दिल्ली : आधी रात को सौरभ भारद्वाज हिरासत में, AAP करेगी PHQ का घेरा

दिल्ली 'थप्पड़ कांड' पर संग्राम तेज: आधी रात को सौरभ भारद्वाज समेत AAP नेता हिरासत…

2 hours ago

म्यांमार: सेना का भीषण हवाई हमला; रखाइन बाजार में 33 की मौत, 36 घायल

म्यांमार के रखाइन में सेना का खूनी खेल: विद्रोही गुट के इलाके में भरे बाजार…

2 hours ago

राज्यसभा चुनाव : स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी और वरुण गांधी के नाम की चर्चा

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के 8 सीटों पर जीत के आसार, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी…

3 hours ago

दिल्ली प्रदूषण : 1 नवंबर से निर्माण पर रोक, 50% कर्मचारियों को WFH

दिल्ली में प्रदूषण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 1 नवंबर से निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों…

3 hours ago

दिल्ली : मंत्री प्रवेश वर्मा पर NCR और आप विधायक जरनैल सिंह पर FIR दर्ज

दिल्ली 'थप्पड़ कांड' में पुलिस का डबल एक्शन: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ BNS की…

5 hours ago