पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर FIR
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में घिरे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, महोबा में FIR दर्ज, सीएम योगी ने भी बोला तीखा हमला”
महोबा/लखनऊ: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें अचानक काफी बढ़ गई हैं।
उनके एक विवादित बयान को लेकर महोबा जिले की शहर कोतवाली में उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है।
इस मुकदमे में कांग्रेस के निवर्तमान सचिव बृजराज सहित 30 अज्ञात समर्थकों को भी नामजद किया गया है। एफआईआर दर्ज होने की खबर से जिले और प्रदेश के कांग्रेस खेमे में भारी हड़कंप मच गया है।
गैंगरेप पीड़िता से मिलने महोबा गए थे अजय राय
जानकारी के मुताबिक, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाल ही में एक गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के लिए महोबा दौरे पर गए थे।
आरोप है कि पीड़िता से मिलकर लौटने के बाद जब वह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा और अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
वकील की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
अजय राय के इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय एडवोकेट नीरज रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायतकर्ता वकील नीरज रावत की तहरीर के आधार पर महोबा शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नीरज रावत ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह घटना कांग्रेस पार्टी की असल संस्कृति को दर्शाती है।
शायद कांग्रेस पार्टी में अपने नेताओं को इसी तरह का प्रशिक्षण दिया जाता है। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है।”
सीएम योगी ने ‘एक्स’ पर जताई कड़ी नाराजगी
अजय राय के इस विवादित बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सख्त ऐतराज जताया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला।
सीएम योगी ने लिखा, “पीएम मोदी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है।
पूर्व में कांग्रेस के ‘युवराज’ भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं। कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है। अब देशवासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति उनकी नहीं रही है।”
इस एफआईआर और सीएम योगी की सख्त टिप्पणी के बाद अब यूपी में सियासी घमासान और तेज होने की संभावना है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…