“नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंदोलन कर रहे किसानों की समस्याओं के निपटारे के लिए CM योगी ने बड़ा निर्देश दिया है। IAS अनिल कुमार सागर, प्रमुख सचिव अवस्थापना व औद्योगिक विकास की अध्यक्षता में समिति गठित हुई है”
नोएडा 04 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आंदोलन कर रहे किसानों से जुड़ी बड़ी खबर है। इन समस्याओं के निपटारे के लिए सीएम योगी ने बड़ा निर्देश दिया है। सीएम योगी ने किसानों की समस्याओं के निपटारे के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन करने का निर्देश दिया है।
IAS अनिल कुमार सागर, प्रमुख सचिव अवस्थापना व औद्योगिक विकास की अध्यक्षता में समिति गठित हुई है। पीयूष वर्मा विशेष सचिव अवस्थापना व औद्योगिक विकास, संजय खत्री ACEO नोएडा व सौम्य श्रीवास्तव ACEO ग्रेटर नोएडा, कपिल सिंह ACEO YEIDA सदस्य नामित हुए हैं। समिति एक महीने में रिपोर्ट व अनुशंसा शासन को प्रस्तुत करेगी।
दलित प्रेरणा स्थल से 100 से अधिक व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया
इसके अलावा एक खबर ये भी है कि 3 दिसंबर को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दलित प्रेरणा स्थल से 100 से अधिक व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। सभी महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
वृद्ध लोग और जिन्हें कोई बीमारी थी, ऐसे भी व्यक्तियों को छोड़ा गया है। सभी महिलाएं भी अपने घर पहुंच गई हैं, इसे गाड़ियां भेजकर सुनिश्चित किया गया है। ये जानकारी नोएडा पुलिस ने दी है।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…