एकनाथ शिंदे की नाराजगी खत्म, भव्य होगा सीएम का शपथ ग्रहण

“महाराष्ट्र की सियासत को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक नाराज चल रहे एकनाथ शिंदे को मना लिया गया है। एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनेंगे और उन्हें शहरी विकास मंत्रालय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही होंगे। शिंदे उनके नाम पर मान गए हैं। होम मिनिस्ट्री भी फडणवीस के पास ही रहेगी। मतलब साफ है कि शिंदे ने गृह मंत्रालय की जिद छोड़ दी है”

मुंबई 04 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बीजेपी नेता और पिछली सरकार में मंत्री रहे गिरीश महाजन ने देर शाम कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से ठाणे जाकर मुलाकात की है। ये मुलाकात करीब सवा घंटे तक चली है। बता दें कि गिरीश महाजन को देवेंद्र फडणवीस का काफी करीबी माना जाता है।

गिरीश महाजन ने कहा कि मैं उनकी तबीयत का हालचाल जानने आया था, महायुति में सब ठीक है। एकनाथ शिंदे का दिल बड़ा है। वह छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराज होने वालों में से नहीं हैं। शिंदे नाराज नहीं हैं। कल से सब एक साथ काम करते दिखेंगे। पांच साल मजबूती से सरकार चलानी है।

कल बीजेपी, शिंदे शिवसेना और अजित पवार एनसीपी तीनों दलो के नेता सुबह दस बजे के बाद आजाद मैदान जाकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेंगे और अपनी एकजुटता भी दिखाएंगे। कल दोपहर एकनाथ शिंदे वर्षा पर आएंगे और छह दिसंबर को डॉक्टर आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिन की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। 

इससे पहले खबर सामने आई थी कि महाराष्ट्र के सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होगा। इस समारोह को भव्य बनाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। ये कार्यक्रम इतना भव्य होगा कि इसमें 40 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिसमें पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।

देशभर के 22 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र की लाड़ली बहनों, आंगनवाड़ी सेविकाओं और विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को भी विशेष निमंत्रण दिया गया है। इस दौरान करीब 2,000 वीवीआईपी पास जारी किए जाएंगे और मेहमानों के बैठने के लिए 13 विशेष रूप से डिजाइन किए गए ब्लॉकों में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। 

भव्य होगा सीएम का शपथ ग्रहण, शामिल होंगे 22 राज्यों के मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र के सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होगा। इस समारोह को भव्य बनाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। ये कार्यक्रम इतना भव्य होगा कि इसमें 40 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिसमें पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।

देशभर के 22 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र की लाड़ली बहनों, आंगनवाड़ी सेविकाओं और विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को भी विशेष निमंत्रण दिया गया है। इस दौरान करीब 2,000 वीवीआईपी पास जारी किए जाएंगे और मेहमानों के बैठने के लिए 13 विशेष रूप से डिजाइन किए गए ब्लॉकों में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। 

बनाए जाएंगे 3 स्टेज

कार्यक्रम को सुविधाजनक बनाने के लिए तीन स्टेज बनाए जाएंगे। एक मुख्य स्टेज और उसके दोनों ओर दो छोटे स्टेज बनेंगे। विभिन्न धर्मों के संतों और महंतों के लिए अलग से स्टेज भी बनाया जाएगा। सांसदों, विधायकों और महायुति पदाधिकारियों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी को इस भव्य अवसर का जश्न मनाने के लिए जगह मिले।

बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने क्या कहा?

सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महायुति की बैठक 6 दिसंबर को होगी। 5 दिसंबर को सिर्फ सीएम और 2 डिप्टी सीएम शपथ लेंगे क्योंकि पोर्टफोलियो महायुति की बैठक में तय होगा। इस शपथ समारोह में सैकड़ों साधु-संतों को न्योता दिया जाएगा। कई उद्योगपतियों को भी बुलाया जाएगा। कई बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम को भी बुलाया जाएगा। 

विपक्ष के नेताओं को भी बुलाया जाएगा

मुनगंटीवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष के जो भी नेता विधिमंडल में नेता हैं, सभी को निमंत्रण भेजा जाएगा। यह उनकी मर्जी है। वो आते हैं या नहीं। केंद्रीय पर्यवेक्षक 3 दिसंबर की शाम को मुम्बई आएंगे। 4 दिसंबर को विधानभवन के सेंट्रल हॉल में बीजेपी विधायकों की बैठक होगी और उसमें नेता तय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अजित पवार का निजी कार्यक्रम है इसलिए दिल्ली गए हैं। पोर्टफोलियो को लेकर महायुति की बैठक में सब तय हो जाएगा। महायुति में कोई नाराजगी नहीं है। अब बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व से मीटिंग की जरूरत नहीं है क्योंकि अमित शाह की बैठक में दोनो सहयोगियों को क्या मिलेगा, उन्हें बता दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं ने लाडली बहन बनकर हमें बहुत भर-भरकर आशीर्वाद दिया था तो उन्हें खास न्योता तो दिया जाएगा। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.