शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में भूकंप के 4 झटके महसूस किए गए। सबसे अधिक तीव्रता (4.4) अफगानिस्तान में दर्ज की गई।
नासिक से लेकर अफगानिस्तान तक कांपी धरती: शुक्रवार सुबह भूकंप के 4 झटके, जानिए कहां कितनी रही तीव्रता”
नई दिल्ली/नासिक: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
शुक्रवार की सुबह भारत से लेकर पड़ोसी देश अफगानिस्तान तक भूकंप के झटकों (Earthquake Tremors) से धरती कांप उठी।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुल चार बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए। ये झटके महाराष्ट्र के नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में महसूस किए गए।
गनीमत यह रही कि अब तक किसी भी जगह से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इन सभी में सबसे तेज झटका अफगानिस्तान में दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई।
महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार अलसुबह 5 बजकर 32 मिनट और 39 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई।
महाराष्ट्र के बाद उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश का चंबा भी भूकंप के झटकों से दहल गया। यहां शुक्रवार सुबह 6 बजकर 36 मिनट और 28 सेकंड पर धरती कांपी।
भारत के अलावा पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह 12 मिनट के अंतराल पर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…