LPG Cylinder Booking Methods

गैस की किल्लत? घबराएं नहीं! इन 5 आसान तरीकों से घर बैठे बुक करें LPG | The Politics Again

‘गैस की किल्लत की खबरों के बीच राहत: कतारों में लगने की जरूरत नहीं, घर बैठे इन 5 तरीकों से बुक करें LPG सिलेंडर’

नई दिल्ली (The Politics Again): संतोष सेठ की रिपोर्ट 

देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों के कारण गैस एजेंसियों के बाहर सुबह 3 बजे से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

इस बीच, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को राहत देने वाली बड़ी जानकारी साझा की है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि गैस की कोई कमी नहीं है और लोग भीड़भाड़ से बचने के लिए 5 आसान डिजिटल तरीकों से घर बैठे अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

एजेंसी जाने की जरूरत नहीं, इन 5 तरीकों से होगी बुकिंग:

मंत्रालय ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस के उपभोक्ता नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:

  1. WhatsApp बुकिंग: अपनी संबंधित कंपनी के अधिकृत व्हाट्सएप नंबर पर ‘Book’ या ‘Hi’ लिखकर भेजें।

  2. Missed Call सुविधा: मंत्रालय द्वारा जारी विशेष नंबरों पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर बुकिंग की जा सकती है।

  3. IVRS (फोन कॉल): अपनी क्षेत्रीय भाषा में फोन कॉल के जरिए ऑटोमेटेड बुकिंग।

  4. मोबाइल एप्लीकेशन: *

  • भारत गैस के लिए: Hello BPCL
  • इंडेन के लिए: Indian Oil One
  • एचपी गैस के लिए: HP Pay

वेब पोर्टल (Official Websites):

  •  my.ebharatgas.com
  • cx.indianoil.in
  • myhpgas.in
  •  
  • अफवाहों से बचें: मंत्रालय की अपील
  •  
  • मंत्रालय का कहना है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने से उपभोक्ताओं को वितरक के पास जाने या कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है।
  •  
  • हाल ही में कई शहरों में लोग तीन-तीन दिनों से लाइनों में लगे देखे गए हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ और दहशत का माहौल बना है।
  •  
  • सरकार ने स्पष्ट किया है कि आपूर्ति नियमित है, बस बुकिंग के लिए आधुनिक और सुरक्षित डिजिटल तरीकों को अपनाना ही इस समय की मांग है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.