“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बैंक के अधिकारियों सें बैंकवार लोन की स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा की और समीक्षा के दौरान पाया कि मंगलवार की बैठक के उपरान्त शाम तक ही कुल 65 स्वीकृत और 31 लाभार्थियों को लोन वितरण का कार्य किया गया”
जौनपुर 10 / 04 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने बैठक करते हुए सभी बैंक के अधिकारियों के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी बैंक अपने लम्बित आवेदनों को शून्य करे। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में बैंको के स्तर पर किसी भी दशा में पेन्डेन्सी न रहे।
उन्होने बैंकवार लम्बित आवेदनों के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया सभी बैंक अधिक से अधिक लोन वितरित करें जिससे शासन के मंशानुरूप जनपद के युवा अपना उद्यम शुरू कर सके।
जिलाधिकारी ने बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते, आवेदकों को बेवजह परेशान न किया जाए और यदि कोई समस्या है उसका निराकरण कराते हुए उन्हे प्राथमिकता पर लोन देने की कार्यवाही की जाए।
इसके साथ ही उन्होने बताया कि जनपद का सीडी रेशियो बहुत कम है जिसे बढाने के लिए अधिक से अधिक लोगो को लोन देना होगा। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग सन्दीप कुमार, एलडीएम शंकर सामंत सहित बैंक के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…