“केंद्र सरकार के प्रमुख डिजिटल सार्वजनिक खरीद प्लेटफ़ॉर्म, गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जेम) ने वित्त वर्ष 2024-25 में सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। जेम के माध्यम से 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ, वर्ष 2025 में 1.3 करोड़ से अधिक व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य, जीवन और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवरेज सुनिश्चित किया गया”
“नई दिल्ली 16 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट”
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी, जनवरी 2022 में आरंभ की गई बीमा सेवाओं की श्रेणी का उद्देश्य सरकारी खरीद प्रणाली में बीमा सेवाओं को अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और लागत-कुशल बनाना रहा है। जेम पर केवल भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) द्वारा अनुमोदित सेवा प्रदाताओं को सूचीबद्ध किया जाता है जिससे यह एक विश्वसनीय और प्रभावशाली प्लेटफार्म के रूप में स्थापित हो चुका है।
जेम के माध्यम से सरकारी संस्थान अब ग्रुप मेडिक्लेम, टर्म इंश्योरेंस और पर्सनल एक्सीडेंट कवरेज जैसी बीमा सेवाओं को सीधे और सरल प्रक्रियाओं के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इससे क्रय प्रक्रियाओं में सहजता, प्रीमियम लागत में कमी और समयबद्ध सेवा वितरण संभव हुआ है।
आपको बता दें, जेम ने जीवन और स्वास्थ्य बीमा के साथ-साथ अब संपत्ति बीमा, माल परिवहन एवं समुद्री बीमा, देयता बीमा, पशुधन बीमा, मोटर बीमा, फसल बीमा और साइबर बीमा जैसी सेवाओं को भी अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है।
यह एकीकृत प्लेटफार्म सरकारी खरीदारों को विविध आवश्यकताओं के अनुसार बीमा सेवाएं उपलब्ध कराता है, जिससे प्रवेश की सरलता, लागत में पारदर्शिता और सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो रहा है। जेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भादू ने इस उपलब्धि पर कहा कि जेम अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने और सरकारी खरीदारों के लिए सहज, सुरक्षित और पारदर्शी खरीद प्रणाली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं, 1.3 करोड़ से अधिक लोगों को बीमा कवरेज प्रदान करने का यह आंकड़ा दर्शाता है कि सरकारी संस्थान, जेम को न केवल खरीद के लिए, बल्कि सामाजिक सुरक्षा के एक प्रभावशाली माध्यम के रूप में भी अपना रहे हैं।
जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…
जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…
ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…
पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…
दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…