“दिल्ली के नजफगढ़ में एक छात्र पिता की लाइसेंसी पिस्टल बैग में लेकर स्कूल पहुंच गया। दोस्तों को पिस्टल दिखाते समय शिक्षकों को इसकी जानकारी हुई। मां ने बताया कि पति की कुछ माह पहले मौत होने के बाद उसने थाने में पिस्टल जमा करने के लिए निकाली थी”
नई दिल्ली 26 / 08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
नजफगढ़ के ग्रीन वैली स्कूल में शनिवार को छठी में पढ़ने वाला छात्र (10) पिता की लाइसेंसी पिस्टल बैग में लेकर स्कूल पहुंच गया। दोस्तों को पिस्टल दिखाते समय शिक्षकों को इसकी जानकारी हुई।
बच्चे से पिस्टल लेने के बाद स्कूल प्रशासन ने मां को बुलाया और पुलिस को जानकारी दी। मां ने बताया कि पति की कुछ माह पहले मौत होने के बाद उसने थाने में पिस्टल जमा करने के लिए निकाली थी।
पुलिस के अनुसार, कुछ माह पहले बच्चे के पिता का देहांत हो गया था। शनिवार को मां ने पिस्टल बाबा हरिदास नगर मालखाना में जमा करने के लिए अलमारी से बाहर निकालकर रखी थी।
बच्चे ने बताया कि खिलौना समझकर उसने पिस्टल बैग में रख ली थी। पिस्टल में कारतूस नहीं था। पुलिस ने लाइसेंस की जांच की जो सही मिला।
मामले में कोई संज्ञेय अपराध नहीं पाया गया। पुलिस ने पिस्टल को बाबा हरिदास नगर थाने के मालखाने में जमा करा दिया।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…