दिल्ली – शाहदरा में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, एक घायल

“दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार थाना इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे फर्श बाजार थाना क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना पीसीआर को मिली थी”

शाहदरा 31 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के दिन पटाखों के साथ गोलियां भी चलीं। शाहदरा इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक नाबालिग घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज एजेंसी के अनुसार, शाहदरा के फर्श बाजार थाना इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे फर्श बाजार थाना क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना पीसीआर को मिली। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आकाश (40) और ऋषभ (16) की मौत हो गई और कृष शर्मा (10) घायल हो गया। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि “रात करीब 8.30 बजे पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि बिहारी कॉलोनी में फायरिंग हुई है। 

फायरिग में कुछ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आकाश (40) उनके भतीजे ऋषभ (16) और उनके बेटे कृष (10) को गोली लगी है। आकाश और ऋषभ की मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले उनके पैर छुए थे। सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। पास में खड़े आकाश शर्मा के बेटे कृष और भतीजे ऋषभ को भी गोलियां लगीं।

अधिकारी ने कहा कि आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष शर्मा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला लगता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की जांच जारी है।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

5 hours ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

5 hours ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

5 hours ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

6 hours ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

6 hours ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

17 hours ago