“दिल्ली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके साथियों समेत 126 लोगों को सोमवार रात हिरासत में ले लिया। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख को विशेष दर्जा दिलाने के लिए वांगचुक ने साथियों के साथ प्रदर्शन करने के लिए सिंघु सीमा से दिल्ली में प्रवेश किया था”
नई दिल्ली 01 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने सभी लोगो के हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है और कहा है कि इन्हें दिल्ली के अलग-अलग थानों में रखा गया है।
उत्तरी-बाहरी जिला डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में धारा 163 लागू है। ऐसे में यह सभी लोग दिल्ली की सीमाओं में एक साथ प्रवेश कर रहे थे।
जबकि धारा 163 लागू होने पर 5 या 5 से अधिक लोग एकसाथ इकट्ठा नहीं हो सकते। पुलिस ने सोनम समेत कुल 126 लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी को दिल्ली पुलिस के अलग-अलग थानों में रखा गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी को देर रात तक हिरासत में रखा हुआ था। इनके खिलाफ धारा 163 का उल्लंघन करने पर धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। दिल्ली में धारा 163 लागू करने के साथ साथ अलर्ट भी जारी कर दिया है। सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
इस संबंध में सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट कर हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी।सोनम वांगचुक ने एक्स पर दो मिनट 26 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे दिल्ली की सीमा पर 150 पदयात्रियों के साथ हिरासत में लिया जा रहा है।
बता दें कि यह लोग केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को विशेष दर्जा देने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर व राजघाट समेत कई जगहों पर प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली में प्रवेश कर रहे थे।
जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…
जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…
ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…
पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…
दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…