दिल्ली – वायु गुणवत्ता सुधरी तो फिर से खुल गए स्कूल, ग्रैप 3 और 4 रद्द

“दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार होने के साथ ही दिल्ली में ग्रैप 3 और 4 की पाबंदियों को खत्म कर दिया गया है। अब दिल्ली में केवल ग्रैप 2 की पाबंदियां ही लागू हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में सामान्य कक्षाओं को फिर से शुरू करने के संबंध में एक आदेश जारी किया है”

नई दिल्ली 06 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को सूचित किया जाता है कि जारी किए गए परिपत्र या संबंधित आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। इस प्रकार सभी स्कूलों में सभी कक्षाएं तत्काल प्रभाव से भौतिक मोड में आयोजित की जानी है।

दिल्ली में ग्रैप 3 और 4 खत्म

बता दें कि केंद्र की वायु गुणवत्ता आयोग ने दिल्ली में लागू जीआरएपी को खत्म करने कर दिया है। गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार होने के साथ ही इसे रद्द कर दिया गया है। एक अधिकारिक आदेश में यह जानकारी सामने आई।

अब दिल्ली एनसीआर में ग्रैप का केवल दूसरा चरण और उसके प्रतिबंध लागू रहेंगे। इसमें उद्योगों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध जैसी पाबंदियां शामिल रहेंगी। इससे पहले गुरुवार की सुबह दिल्ली के वायु प्रदूषण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने ग्रैप 4 और 3 के नियमों में ढील देने की बात कही।

दिल्ली का एक्यूआई

बता दें कि गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार देखने को मिला। दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार को 165 यानी मध्यम श्रेणी में पहुंच गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51-100 के बीच एक्यूआई को संतोषजनक, 101 से 200 एक्यूआई को मध्यम, 201-300 के बीच को खराब, 301-400 के बीच को बहुत खराब और 401-500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है। जीआरएपी के चरण 3 और 4 में गैर आवश्यक सामान ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है, जब तक कि वे सीएनजी, एलएनजी या बीएस 4 डीजल पर न चले।

Santosh SETH

Recent Posts

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3 घायल

मुंबई में दहशत : जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3…

6 hours ago

जौनपुर: दबंगों ने जबरन बनवाई सड़क तो किसान ने खुद को लगाई आग

जौनपुर: निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण से क्षुब्ध किसान ने पेट्रोल डालकर लगाई आग,…

14 hours ago

ग्वालियर : बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 39 घायल

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला,…

20 hours ago

फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने बयां की खौफनाक आपबीती

"लगा छत से कुछ भारी चीज गिरी... फिर समझ आया मुझ पर हमला हुआ है":…

21 hours ago

कोलकाता भगदड़: मृतकों की संख्या 19 हुई, CM ने दिए जांच के आदेश

कोलकाता भगदड़: मृतकों का आंकड़ा 19 पहुंचा, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश; प्रदेश…

21 hours ago

यूपी चुनाव: सुभासपा ने BJP से मांगी 33 सीटें, ‘शिवपुर’ सीट पर भी दावा

यूपी NDA में सीटों का पेंच: राजभर ने BJP से मांगी 33 सीटें, मंत्री अनिल…

1 day ago