दिल्ली – रोहिणी में टिल्लू गैंग के दो बदमाशों का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल

“दिल्ली के रोहिणी में स्पेशल सेल ने दो बदमाश को हाफ एनकाउंटर किया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपी मुंडका में अमित नाम के युवक की हत्या में शामिल रहे हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है”

नई दिल्ली 06 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मुंडका में इन बदमाशों ने गैंगवॉर में अमित लाकड़ा की हत्या की थी। मृतक अमित लाकड़ा (26) को उसकी हत्या से पहले डकैती के एक मामले में जमानत मिली थी और उसे 9 नवंबर की रात मुंडका के भीड़ भरे बाजार में गोली मार दी गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमित लाकड़ा गोगी गैंग का सदस्य था और उसके विरोधी टिल्लू गैंग के सदस्यों ने उसे निशाना बनाया।

इससे पहले पुलिस ने कहा कि गुरुवार शाम उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अश्वनी पर डकैती, स्नैचिंग और हथियार रखने के नौ मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, 3 दिसंबर को अश्वनी और उसके सहयोगी आरिफ ने कथित तौर पर गोकल पुरी में टीएसआर स्टैंड के पास एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन लिया। आरिफ को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अश्वनी भागने में सफल रहा।

पुलिस ने कहा कि आरिफ की गिरफ्तारी के बाद, एक अन्य सहयोगी खान मोहम्मद को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। अश्वनी के ठिकाने के बारे में एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।

उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसके पैर में गोली मार दी। उसके पास से एक देशी पिस्तौल और एक लोडेड कारतूस बरामद किया गया। 

Santosh SETH

Recent Posts

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3 घायल

मुंबई में दहशत : जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3…

7 hours ago

जौनपुर: दबंगों ने जबरन बनवाई सड़क तो किसान ने खुद को लगाई आग

जौनपुर: निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण से क्षुब्ध किसान ने पेट्रोल डालकर लगाई आग,…

14 hours ago

ग्वालियर : बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 39 घायल

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला,…

21 hours ago

फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने बयां की खौफनाक आपबीती

"लगा छत से कुछ भारी चीज गिरी... फिर समझ आया मुझ पर हमला हुआ है":…

21 hours ago

कोलकाता भगदड़: मृतकों की संख्या 19 हुई, CM ने दिए जांच के आदेश

कोलकाता भगदड़: मृतकों का आंकड़ा 19 पहुंचा, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश; प्रदेश…

22 hours ago

यूपी चुनाव: सुभासपा ने BJP से मांगी 33 सीटें, ‘शिवपुर’ सीट पर भी दावा

यूपी NDA में सीटों का पेंच: राजभर ने BJP से मांगी 33 सीटें, मंत्री अनिल…

1 day ago