Breaking News

Delhi – रोहिणी में एक फ्लैट की दीवार पर लिखे मिले पाकिस्तान समर्थित नारे, युवक गिरफ्तार

“जिला पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि युवक मुस्लिम नहीं है। साथ ही पता चला है कि वह परिवार से अलग इस फ्लैट में रहता है”

नई दिल्ली 05/08/2024 (एजेंसी)

दिल्ली के रोहिणी जिला के अवंतिका सी-ब्लॉक इलाके में एक फ्लैट में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जाने के बाद तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही आस पास के काफी लोग उस फ्लैट के पास जमा हो गए।

लोगों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। फ्लैट में एक युवक मिला। जिसने दीवारों पर पाकिस्तान लॉन्ग लिव, पाकिस्तान जिंदाबाद और कत्लेआम की बातें लिखी थीं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के अलावा स्पेशल सेल की टीम और खुफिया एजेंसी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

जिला पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि युवक मुस्लिम नहीं है। साथ ही पता चला है कि वह परिवार से अलग इस फ्लैट में रहता है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
पुलिस ने उसके परिवार वालों से संपर्क किया है। पुलिस ने आरोपी के कमरे में लगी आपत्तिजनक पोस्टर और बैनर को अपने कब्जे में ले लिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक के फ्लैट के पास पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। युवक की इस हरकत के बारे में पता चलने और वीडियो के वायरल होने के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए थे।
एक युवक ने आरोपी के कमरे का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। जिसमें आरोपी पाकिस्तान से प्यार होने की बात कह रहा था। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी अफवाह में न आएं।
विजय विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आरोपी से संयुक्त एजेंसियां पूछताछ कर रही है और उसके खुलासे की पुष्टि की जा रही है।
जब युवक नारे लिख रहा था तो कुछ लोगों ने विरोध किया था। इसपर आरोपी उन लोगों से झगड़ा करने लगा था। उसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।
Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

6 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

11 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

11 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

11 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

11 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

11 hours ago