15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। राजधानी में 19 खूंखार वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं।
15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट: पुलिस ने जारी किए 19 खूंखार आतंकियों के पोस्टर, सूचना देने पर इनाम”
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट
आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में आतंकवादी खतरों को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, रेलवे पुलिस और विभिन्न जिलों की पुलिस के साथ-साथ सभी सुरक्षा इकाइयां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं।
सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी के रेलवे स्टेशनों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले प्रमुख इलाकों में 19 वांटेड (Most Wanted) आतंकवादियों के पोस्टर लगाए हैं।
इन पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और कई खालिस्तानी आतंकी संगठनों के गुर्गों की तस्वीरें शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए इन पोस्टरों में देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने कई कुख्यात आतंकवादियों के नाम और तस्वीरें हैं:
इंडियन मुजाहिदीन (IM): रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल।
अल-कायदा (Al-Qaeda): मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान, मोहम्मद उमर और सैयद मोहम्मद अर्शियान।
खालिस्तानी आतंकी: ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के रंजीत सिंह उर्फ नीता व परमजीत सिंह पम्मा, ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला और ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ (BKI) के हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर व गुरमीत सिंह बग्गा।
पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। पोस्टर में स्पष्ट लिखा है कि यदि किसी भी नागरिक को इन आतंकवादियों के बारे में कोई भी जानकारी या इनका कोई भी संदिग्ध ठिकाना नजर आता है, तो वे तुरंत दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर संपर्क करें।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सही सूचना देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर साल 15 अगस्त से पहले इस तरह के एहतियाती कदम उठाए जाते हैं ताकि राजधानी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सार्वजनिक स्थानों पर इन पोस्टरों को लगाने का मुख्य उद्देश्य आम जनता को जागरूक और सतर्क करना है।
पुलिस का मानना है कि सतर्क नागरिक संदिग्ध गतिविधियों या वांटेड व्यक्तियों की पहचान कर समय रहते पुलिस की मदद कर सकते हैं।
इसके अलावा दिल्ली की सीमाओं, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त और सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…