दिल्ली-NCR : बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी, IMD ने जारी की एडवाइजरी

“दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं जलभराव की वजह से सड़कों पर जाम भी देखा गया। इस बीच आईएमडी ने एडवाइजरी जारी की है”

नई दिल्ली 18 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद आज दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि एक तरफ जहां बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई तो वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर लोगों के लिए आफत बढ़ गई है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की समस्या फिर से खड़ी हो गई है। दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सड़कों पर जाम की स्थिति भी देखी जा रही है।

दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग ने आज दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। यहां आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि, मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की।

इसमें कहा गया कि आकाशीय बिजली गिरने से खासतौर से खुले इलाकों में जान का खतरा हो सकता है। यातायात बाधित हो सकता है और विमान या ट्रेन सेवाओं में विलंब हो सकता है। पशुओं और घर से बाहर काम कर रहे लोगों को भी खतरे की आशंका है।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि लोगों को घरों के भीतर रहने और अनावश्यक रूप से यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। करंट से बचने के लिए बिजली से चलने वाले उपकरण भी बंद रखने की सलाह दी गयी है।

लोगों को पेड़ या धातु से बनी संरचनाओं के नीचे शरण लेने और बिजली गिरने के दौरान बाहर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के खिलाफ आगाह किया गया है। इसमें कहा गया है कि किसानों और घर के बाहर काम कर रहे लोगों को तुरंत काम रोक देना चाहिए और सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेना चाहिए। 

अगले तीन दिन तक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 17, 18,19 और 20 जून, यानी अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है, जिससे मौसम सुहाना हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों में दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद और फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश हो सकती है।

22 जून तक अधिकतम तापमान 33 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे तेज गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

11 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

12 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

12 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

12 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

12 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

14 hours ago