दिल्ली – फर्श बाजार इलाके में बदमाशों ने बर्तन कारोबारी सुनील जैन को गोली मारी, हुई मौत
“दिल्ली के थाना फर्श बाजार इलाके में शनिवार सुबह बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुनील जैन (52) के रूप में हुई है।बताया गया है कि मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है”
शाहदरा 07 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
डीसीपी शाहदरा, प्रशांत गौतम के मुताबिक, क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच जारी है। वारदात के बाद दिल्ली सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।बदमाशों ने सुनील जैन पर उस वक्त फायरिंग की जब वह फर्श बाजार के यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह सैर के बाद घर लौट रहे थे।
मृत कारोबारी कृष्णा नगर में रहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास एक शख्स को गोली मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील जैन को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखी ये बात
दिल्ली का ये नक्शा दिखाता है कि अमित शाह जी अपने घर के 30 km के दायरे में भी सुरक्षा देने में नाकाम रहे हैं। आख़िर लोग सुरक्षा के लिए कहाँ जायें? https://t.co/2RK68LRjvz pic.twitter.com/DNZRDfxzrm
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 28, 2024
आप संयोजक केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा











