दिल्ली : वर्दी में रील-वीडियो बनाना पड़ेगा भारी, पुलिस कमिश्नर ने दिया बड़ा आदेश

“सोशल मीडिया पर रील बनाकर हर कोई फेमस होना चाहते हैं लेकिन कई बार ये फेमस होने का शौक भारी भी पड़ जाता है। दिल्ली पुलिस ने नियम तोड़ने वाले कर्मियों की एक लिस्ट तैयार की है”

नई दिल्ली 28 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली पुलिसकर्मियों ने अब अगर वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील्स या वीडियो बनाए तो उन्हें यह बहुत भारी पड़ सकता है। पुलिस कमिश्नर ने सख्त लहजे में पुलिसकर्मियों को चेताते हुए कहा कि अगर वर्दी पहनकर रील या वीडियो बनाई तो उनके खिलाफ सख्त विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यूनिफॉर्म में सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाने वाले पुलिसवालों की हेडक्वॉर्टर लेवल पर एक लिस्ट भी तैयार की गई है। इस लिस्ट में सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर तक शामिल है।

पुलिस कमिश्नर ने लिखित आदेश किया जारी

दरअसल, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने अपने अकाउंट बनाए हुए हैं। उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वह सभी वर्दी पहनकर रील या वीडियो भी बनाते हुए दिखते हैं और वो भी उस समय जब वह ऑन ड्यूटी होते हैं।

ऐसे में अब दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने एक लिखित आदेश जारी किया है। दिल्ली पुलिस की सभी यूनिट के इंचार्ज को ये आदेश दिया गया है कि वह ये सुनिश्चित करें कि कोई भी पुलिसकर्मी रील या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें।

16 पॉइंट्स की गाइडलाइंस हुई थी जारी

बता दें कि 24 अगस्त, 2023 को जारी किए गए स्टेडिंग ऑर्डर और पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी के मद्देनजर वर्दी में वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने की मनाही है। सीपी ने 24 अगस्त 2023 को 16 पॉइंट्स की एक गाइडलाइंस जारी की थी।

इसके बावजूद कई पुलिसकर्मियों द्वारा इस नियम की अनदेखी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील पोस्ट करने की घटनाएं सामने आ रही थी। इसके बाद अब पुलिस कमिश्नर ने ऐसी घटनाओं को वर्दी की गरिमा का उल्लंघन और अनुशासनहीनता करार दिया है।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

6 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

7 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

7 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

7 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

7 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago