दिल्ली – कालका जी मंदिर में बड़ा हादसा, एक की मौत… सात घायल

“दिल्ली के सबसे प्राचीन कालकाजी मंदिर में करंट फैलने से भगदड़ मच गई। भगदड़ में एक नौवीं कक्षा के छात्र की मौत हो चुकी है और सात लोग घायल बताए जा रहे हैं”

दिल्ली के कालकाजी में स्थित कालकाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के उपर बिजली का तार टूटकर से गिरने से बुधवार देर रात भगदड़ मच गई।

बिजली के तार के करंट की चपेट में आने से गाजियाबाद के एक छात्र मयंक की मौत हो गई। वहीं भगदड़ मचने से आठ से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को सफदरजंग व एम्स में भर्ती कराया गया है।

हादसे के वक्त मंदिर प्रशासन ने हादसे के बाद मंदिर में दर्शन लोगों के लिए बंद कर दिए गए। बिजली के तार में दौड़ रहे करंट को बंद कर दिया गया था।

हालांकि देर रात तार को ठीक कर बिजली को शुरू कर दिया था और श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दे दी गई थी। कालकाजी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

नवरात्रे शुरू होने से मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर पहुंचने लगे थे। मंदिर प्रशासन ने मंदिर में लोगों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था की थी।
इसी व्यवस्था के दौरान मंदिर और परिसर को मंदिर प्रशासन की ओर से सजाया गया है। मंदिर के सभी रास्तों पर हैलोजन लाइट लगाई गई है।
बुधवार रात जब श्रद्धालु दर्शन के लिए लोटस टेम्पल और राम प्याऊ के बीच लगी लाइन में खड़े थे तभी हैलोजन लाइट का तार टूट कर लाइन के उपर गिर गया। तार लोहे की ग्रील पर गिरा था, जिसके चलते लाइन में लगे सात श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि बुधवार रात करीब 12.40 बजे सूचना मिली कि कुछ श्रद्धालु रामप्याऊ और लोटस मंदिर के संगम स्थल पर बिजली के तार के संपर्क में आ गए और घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को पीसीआर वैन और ईआरवी की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच करने पर पता चला कि नवरात्रि के दौरान हैलोजन लाइट लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बिजली का तार टूट गया था और लोहे की रेलिंग के संपर्क में आ गया था।
मच गई थी भगदड़
हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और लोग मंदिर परिसर से बाहर की ओर भागने लगे। मंदिर के सेवादारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मंदिर में बिजली की सप्लाई को बंद कर दिया गया।
बिजली सप्लाई बंद होने के बाद मंदिर के सेवादारों ने मौके पर पहुंचकर बिजली की तार को हटाया। इसके बाद भगदड़ बंद हुई। मौके पर तुरंत पुलिस टीम और बीएसईएस के कर्मचारी पहुंचे।
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती एच. नंबर 187, गली नंबर 4, ब्लूम पब्लिक स्कूल के पीछे तिगरी गोल चक्कर, बालाजी एन्क्लेव कॉलोनी, बहरामपुर थाना, गाजियाबाद यूपी निवासी मयंक पुत्र राम कुमार शर्मा की मौत हो गई है। हादसे की जांच के लिए बीएसईएस कर्मचारियों और एफएसएल और क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
छात्र नौवीं कक्षा में पढ़ता था
मृतक छात्र मयंक ग्रीनफील्ड अकादमी, नोएडा में कक्षा 9वीं में पढ़ता था। मृतक का 1 भाई और 2 बहनें हैं। उसके पिता प्लंबर का काम करते हैं।
वह अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर आया था। पुलिस सभी घायलों की हालत खतरें से बाहर बता रही है। पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
Santosh SETH

Recent Posts

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 : NIFT के छात्रों ने जीते 2 रजत और उत्कृष्टता पदक

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में NIFT के छात्रों का जलवा: भारत ने जीते 2 रजत और…

4 hours ago

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: 10 राज्यों को 1200 मिले करोड़

'टीम एग्रीकल्चर' के दम पर दुनिया का फूड बास्केट बनेगा भारत: रबी अभियान-2026 में कृषि…

4 hours ago

FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वतखोरी, गृह मंत्रालय के 2 अधिकारी गिरफ्तार

FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वतखोरी: गृह मंत्रालय के इनपुट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा…

5 hours ago

एशियन गेम्स: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, ट्रैप इवेंट में जीता भारत के लिए गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटर नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में जीता भारत…

5 hours ago

सुल्तानपुर : शिक्षक संघ अध्यक्ष और पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या

सुल्तानपुर में खौफनाक वारदात: शिक्षक संघ अध्यक्ष और उनकी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या,…

5 hours ago

जौनपुर: 50% सब्सिडी पर मिले ‘पावर टिलर’ ने आसान की किसानी

जौनपुर: 50% अनुदान पर मिले 'पावर टिलर' ने बदली किसान की तकदीर, कम लागत और…

5 hours ago