Breaking News

दिल्ली – रोहिणी इलाके में स्कूल के बाहर तेज़ धमाका, हाई अलर्ट जारी

“दिल्ली के रोहिणी इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर हुए तेज धमाके की जांच जारी है। इस धमाके के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है”

दिल्ली में रविवार की सुबह सीआरपीएफ स्कूल के बाहर धमाका हुआ। धमाके के बाद जांच जारी है, इस बीच पुलिस सूत्रों ने बताया है कि धमाके के बाद किसी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता है।

दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और बड़े बाजारों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। दीवाली को लेकर अभी बाजारों में भीड़भाड़ चल रही है, ऐसे में ऐसी साजिश की आशंका ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। धमाके को लेकर गहन जांच चल रही है।

गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

दिल्ली स्कूल धमाके के केस में सीआरपीएफ के आला अधिकारियों ने मौका ए वारदात का दौरा किया और इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही गृह मंत्रालय को भी सौंपी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सीआरपीएफ स्कूल के सामने हुए इस धमाके की वारदात को बेहद गंभीरता से ले रही हैं और जल्द ही इस मामले को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े ऐसे जितने भी संस्थान हैं उनकी सुरक्षा व्यवस्था को रिव्यू किया जाएगा।

धमाके की जगह मिला सफेद पावडर

सीआरपीएफ स्कूल के आसपास के कई किलोमीटर में मौजूद मोबाइल टॉवर पर कल रात से लेकर आज सुबह 9 बजे तक कितने फोन कॉल्स हुए इसका डेटा खंगाला जा रहा है।

इसके अलावा पूरे इलाके का डंप डेटा लिया जाएगा, जिससे ये पता चलेगा कि आखिरकार कल से लेकर सुबह ब्लास्ट होने तक कितने फ़ोन एक्टिव थे। 

उन सभी एक्टिव फ़ोन के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके साथ ही धमाके वाली जगह पर यहां-वहां बिखरे सफेद पावडर की भी जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस पीआरओ संजय त्यागी ने कहा है कि ब्लास्ट होने के बाद जांच जारी है। एफएसएल, स्पेशल सेल, पूरी टीमें मौके पर मौजूद हैं और आगे की जांच की जा रही है। कुछ दुकानों के कांच के शीशे टूटे है, कोई घायल नही हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक क्रूड बॉम्ब यानी कच्चा बम हो सकता है। जानकारी के मुताबिक कुछ तारनुमा चीजें बरामद हुई हैं। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीम शुरुआती तफ्तीश करने और सबूतों से जुड़े इनपुट इकठ्ठा करने मौके पर पहुंची है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस मामले में तफ्तीश का जिम्मा कुछ दिनों के बाद जांच एजेंसी एनआईए को भी सौंपा जा सकता है।

फिलहाल स्पेशल सेल और रोहिणी जिला पुलिस के द्वारा इस मामले की तफ्तीश की रिपोर्ट के बाद मंगलवार तक इस मामले में लिया जा सकता है।

तफ्तीश संबंधित आगे का फैसला आतंकी साजिश या कोई बड़े वारदात की संभावना के मद्देनजर ही लिया जा सकता है। एनआईए को केस ट्रांसफर किया जाएगा।

किसी भी बड़े अपराधिक वारदात/आतंकी घटना या संदिग्ध बम विस्फोटक से संबंधित इनपुट्स की जानकारी मिलने के बाद शुरुआती तफ्तीश के लिए एनआईए को पहुंचना ये एक एसओपी यानी प्रोटोकॉल का हिस्सा होता है। 

एफआईआर दर्ज

दिल्ली पुलिस ने एक्सप्लोजीव एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आधिकारिक तौर पर जल्द मामला स्पेशल सेल को ट्रांसफर किया जाएगा।

फिलहाल मौके पर स्पेशल सेल, एनआईए, सीआरपीएफ, एफएसएल और एनएसजी ब्लास्ट की जांच कर रही है। पूरे इलाके को कोर्डन ऑफ करके मैपिंग की जा रही है, तमाम दुकानों के सीसीटीवी सर्च किए जा रहे है ताकि बम प्लांट करने वाले को पहचाना जा सके।

Santosh SETH

Recent Posts

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

2 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

2 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

2 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

3 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

3 hours ago

बेंगलुरु: 5 करोड़ की नकली दवाओं का भंडाफोड़, FDA ने 16 लाइसेंस किए रद्द

बेंगलुरु: 5 करोड़ की नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, कर्नाटक FDA ने 16…

3 hours ago