दिल्ली – पकड़ी गई ड्रग्स की बड़ी खेप, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 900 करोड़ रुपए

“राजधानी दिल्ली में एक बार फिर करोड़ों रुपये की ड्रग्स की एक खेप पकड़ी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ड्रग्स की इस खेप की कीमत करीब 900 करोड़ रुपए बताई जा रही है। NCB के इस सफल ऑपरेशन में 82.53 किलो से ज्यादा फाइन क्वालिटी की कोकीन बरामद की गई है”

नई दिल्ली 15 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

NCB ने अपने इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए ड्रग्स की इस बड़ी खेप की बरामदगी के साथ ही दो आरोपियों, लोकेश चोपड़ा और अवधेश यादव को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कोकीन की खेप दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया भेजी जा रही थी।

कोकीन की यह बड़ी खेप अहमदाबाद और सोनीपत से दिल्ली लाई गई थी। कोकीन की अब तक की लैंड बेस्ड सबसे बड़ी बरामदगी है। बताया जाता है कि इस ड्रग्स रैकेट का मास्टर माइंड दुबई में बैठा है और वह दिल्ली का बड़ा हवाला कारोबारी है। 

उधर कोलकाता में भी एनसीबी को बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी ने गौतम मंडल नामक एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्करी के जरिए बांग्लादेश  जाने वाले कोडीन आधारित कफ सिरप (सीबीसीएस) भेजने के मामले में वह वांटेड था।

इसके अलावा वह सोने की तस्करी में भी शामिल रहा है। इस संबंध में उसके खिलाफ डीआरआई के 03 मामले दर्ज हैं।  गौतम मंडल एक हार्ड कोर NDPS अपराधी है। वह कई स्तरों पर काम करता है। उसने अपने कई गुर्गों को एक खास ड्यूटी के लिए ट्रेंड किया था।

लॉ इनफोर्समेंट एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए उन्हें बदलता रहता है। उसके संगठित अपराध सिंडिकेट को खत्म करने के लिए DRI कोलकाता और STF पश्चिम बंगाल के साथ संयुक्त पूछताछ की जाएगी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.