Breaking News

दिल्ली : आज से पुराने वाहनों पर फ्यूल बैन, 350 कैमरे हुए तैनात

दिल्ली में मंगलवार को पुराने वाहनों के लिए ईंधन पर प्रतिबंध लागू किया गया। पेट्रोल पंपों पर स्वचालित नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाए गए हैं। परिवहन, यातायात और स्थानीय पुलिस मिलकर काम कर रही है। प्रतिबंध को लागू करने के लिए पेट्रोल पंपों पर टीमें तैनात हैं।

नई दिल्ली 01 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली में 1 जुलाई से पुराने वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल पर रोक लगा दी गई है। पेट्रोल पंपों पर स्वचालित नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाए गए हैं। परिवहन, यातायात और स्थानीय पुलिस मिलकर काम कर रही है।

प्रतिबंध को लागू करने के लिए पेट्रोल पंपों पर टीमें तैनात हैं। बता दें कि कैमरे पुराने वाहनों का पता लगाते हैं और कर्मचारियों को सचेत करते हैं। उल्लंघन करने पर लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली जाएगी।

350 पेट्रोल पंपों पर रीडर कैमरे लगाए गए

दिल्ली में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया गया। दिल्ली सरकार ने ऐसे वाहनों का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में करीब 350 पेट्रोल पंपों पर स्वचालित नंबर प्लेट रीडर कैमरे (एएनपीआर) लगाए हैं।

पुलिस की कई टीमें तैनात

परिवहन विभाग ने अपने संगठन, दिल्ली पुलिस, यातायात पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मियों को शामिल करते हुए एक विस्तृत तैनाती योजना तैयार की है। दक्षिण दिल्ली के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं।

10 साल से पुराने वाहनों पर प्रतिबंध

बता दें कि मंगलवार सुबह 6 बजे से यह अभियान शुरू हुआ, जिसमें 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों और 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों को पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया।

चिराग दिल्ली के ढींगरा पेट्रोल पंप पर सुबह से ही ट्रांसपोर्ट इंफोर्समेंट और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की टीमें तैनात दिखीं। ट्रांसपोर्ट इंफोर्समेंट टीम के सब-इंस्पेक्टर धर्मवीर ने बताया, हम सुबह 6 बजे से ही यहां हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी पुराने वाहन को पेट्रोल-डीजल न भरने दिया जाए।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

22 minutes ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

1 hour ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

1 hour ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

2 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

2 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago