“दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। इमारत के मलबे में 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं”
नई दिल्ली 12 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां अचानक चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। मलबे में करीब 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। अभी तक चार लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। स्थानीय लोग मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं।
दमकल विभाग के अनुसार, दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बिल्डिंग गिर गई है। 3 से 4 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। और लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य के लिए दमकल की 7 गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…