दिल्ली –  जहांगीरपुरी में दो गुटों में गोलीबारी, एक की मौत

“दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रविवार शाम दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोली चला दी। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे पक्ष के दो लोगों को गोली लगी है। दोनों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है”

दिल्ली 20 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं।

पुलिस वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त जहांगीरपुरी निवासी दीपक के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान नरेंद्र और सुरज के रूप में हुई है।