Delhi – महिला जिम ट्रेनर की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

“द्वारका सेक्टर 23 के पोचनपुर गांव में शनिवार देर शाम असम की रहने वाली एक महिला जिम ट्रेनर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है”

DELHI 28/07/2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

द्वारका सेक्टर 23 के पोचनपुर गांव में शनिवार देर शाम असम की रहने वाली एक महिला जिम ट्रेनर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या उसके एक जानकार युवक ने की। जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

मारपीट के दौरान आरोपी को भी चोटें लगी है। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक की शिनाख्थ सिलचर असम निवासी स्नेहा चौधरी (21) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान कोचेर असम निवासी राज (25) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि पोचनपुर गांव में रहने वाली 21 साल के युवती के साथ एक युवक मारपीट कर रहा है।

लोगों ने युवक को कमरे में बंद कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को खुलवाया। कमरे में युवती लहूलुहान हालत में मिली। उसकी गर्दन को चाकू से रेता गया था। वहीं आरोपी मौके पर मौजूद था। उसे भी चोटें लगी थी।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई। छानबीन करने पर पता चला कि दोनों असम के रहने वाले हैं। स्नेहा यहां चार माह से किराए पर रह रही थी। वह द्वारका सेक्टर 23 स्थित एक जिम में बतौर ट्रेनर काम कर रही थी।

राज उसका दोस्त था। वह पहले स्नेहा के साथ रहता था। लेकिन कुछ दिन पहले विवाद होने के बाद से अलग रह रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि राज शनिवार शाम स्नेहा के प्लैट पर आया। जहां उसकी किसी बात को लेकर स्नेहा से कहासुनी हो गई।

आरोपी ने उसे चाकू मारने की कोशिश की। स्नेहा भागकर बालकनी पर आकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आस पास के लोग लाठी डंडा लेकर वहां पहुंचे। इसी दौरान आरोपी ने स्नेहा के गर्दन को चाकू से रेत दिया। लोगों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक भी जख्मी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। आशंका है कि अवैध संबंध को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.