Breaking News

Delhi – टीवी देख रही सात साल की बेटी को पिता ने मारी गोली, पुलिस से बचने के लिए शव दफनाया

“सांकेतिक चित्र”

“दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी सात साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया”

 

Delhi 26/07/2024 Reporting By Priyanka Soni

मॉडल टाउन इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी सात साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त गुन्नू के रूप में हुई है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद बेटी के शव को आनन-फानन में वजीराबाद ले जाकर दफना दिया। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह अवैध पिस्टल को साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई। गोली टीवी देख रही उसकी बेटी गुन्नू को लग गई। वह उसे लेकर पास के क्लीनिक में गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह शव को लेकर घर आ गया और फिर उसे लेकर वजीराबाद इलाके में दफना दिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बुधवार को दफनाए गए शव को निकालकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और फिर उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में आरोपी की मदद करने वालों की पहचान की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मॉडल टाउन थाना पुलिस को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि राजपुर गांव में रहने वाला दीपक ने अपनी सात साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस दीपक के घर पर पहुंची।

शुरूआत में परिवार ने घटना होने से इंकार किया, लेकिन उसकी सात साल की बेटी गुन्नू के बारे में पूछताछ करने पर सच सामने आ गई। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने कमरे से कई साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद पुलिस ने दीपक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वजीराबाद यमुना नदी के पास से बच्ची का दफनाया गया शव निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गुन्नू के सिर पर गोली लगी थी। पुलिस ने बताया कि दीपक एक कुरियर कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। आरोपी पर हत्या का प्रयास और मारपीट के दो मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Santosh Kumar

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

3 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

3 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

3 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago