दिल्ली – रमेश नगर में 2000 करोड़ की कोकीन बरामद, एक गिरफ्तार

“दिल्ली के रमेश नगर में गुरुवार को पुलिस को भारी मात्र में कोकीन बरामद हुई है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक करीब 200 किलो कोकीन हाथ लगी है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2000 करोड़ आंकी गई है” 

नई दिल्ली 10 / 10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि इस जब्ती का संबंध दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 562 किलोग्राम नशीली दवाओं की बरामदगी से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर इलाके में छापेमारी चल रही है। फिलहाल एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान मोहम्मद शैफी के तौर पर हुई है।

ब्रिटिश नागरिक फरार

रमेश नगर के जिस गोदाम से ये कोकीन बरामद हुई है, उस गोदाम में ड्रग्स रखने वाला शख्स ब्रिटिश का नागरिक है और यहां कोकीन रखने के बाद वो फरार हो गया। 
 
इससे पहले बरामद हुई थी 560 किलो कोकीन
 
इससे पहले दो अक्टूबर को भी पुलिस को महिपालपुर इलाके में एक गोदाम से 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन बरामद हुई थी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.