Categories: Breaking News

दिल्ली – मुख्यमंत्री आतिशी का सामान CM हाउस से बाहर निकाला, विवाद पर LG हाउस का जवाब

 

“दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास को सील किया गया है। पीडब्ल्यूडी ने एक्शन लेते हुए सीएम आतिशी के सामान को बाहर निकाल दिया है। दो दिन पहले ही आतिशी सीएम आवास में शिफ्ट हुईं थी। सीएमओ ने भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगाया है”

नई दिल्ली 09/ 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी के आवास से जुडी बड़ी खबर है। पीडब्ल्यूडी ने बुधवार दोपहर 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास को सील कर दिया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय की तरफ से इसे एलजी की तरफ से जबरन की गई कार्रवाई करार दिया है। साथ ही आरोप लगाया है कि यही नहीं दिल्ली सीएम आफिस ने आशंका कि इस आवास काे भाजपा के किसी बड़े नेता को दिया जा सकता है।

सीएमओ की ओर से कहा गया है कि भाजपा के इशारे पर एलजी ने जबरन सीएम आतिशी का सामान सीएम आवास से निकाला है।

एलजी की तरफ से भाजपा के किसी बड़े नेता को सीएम आवास आवंटित करने की तैयारी चल रही है। 27 साल से दिल्ली में वनवास काट रही भाजपा अब सीएम आवास कब्जा करना चाहती है।

भाजपा का आरोप

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना कि इस आवास का नक्शा पास नहीं हुआ था। कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं था। सचदेवा का यह भी आरोप है कि अरविंद केजरीवाल पिछले दरवाजे से मुख्यमंत्री आतिशी को आवास सौंपना चाहते थे।

भाजपा इस पर लगातार सवाल उठाती रही है। उधर इस मामले में पीडब्ल्यूडी अधिकारी बताते है कि आवास अभी किसी को भी आवंटित नहीं हुआ है। इसलिए पीडब्ल्यूडी ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है।

आतिशी को सीएम आवास आवंटित नहीं हुआ -एलजी हाउस

दिल्ली के राजनिवास के सूत्रों ने बताया कि शीश महल सीएम आवास नहीं है। इस घर का मालिक, अन्य सभी मुख्यमंत्रियों के आवास की तरह पीडब्ल्यूडी है।

पीडब्ल्यूडी ही घर खाली होने पर उसका कब्जा लेता है। उसकी इनवेंटरी बनता है और फिर उसको विधिवत आवंटित करता है।
लेकिन पूर्व सीएम केजरीवाल ने घर खाली करने का नाटक किया तो क्यों पीडब्ल्यूडी को घर का कब्जा नहीं दिया।

क्या छुपा रहे थे? ये घर सीएम आतिशी को अब तक आवंटित नहीं हुआ है। उनका आवंटित आवास अभी भी 17 AB मथुरा रोड है। दो घर कैसे आवंटित हो गए?

सीएम आतिशी ने बिना आवंटित के स्वयं अपना सामान उस घर में रखा और फिर खुद ही वहां से हटाया। आम आदमी पार्टी चिंता ना करे, यह बंगला विधिवत इंवेंट्री तैयार कर लेने के बाद तत्काल मुख्यमंत्री को आवंटित कर दिया जाएगा।

इससे पहले सात अक्तूबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार को सिविल लाइंस स्थिति फ्लैग स्टाफ रोड पर बंगला नंबर छह में शिफ्ट हो गई थीं।
मुख्यमंत्री आवास पर आने के बाद सोमवार को उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों के साथ बैठक भी की थी। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की। अब उनका सामान बाहर निकाल दिया गया है।
Santosh SETH

Recent Posts

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

54 minutes ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में स्कूल बंद

पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…

6 hours ago

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

19 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

19 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

19 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

20 hours ago