”घर से खाना खाने के बाद घूमने के लिए निकले ग्रामीण रोहताश वर्मा (48) का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।”
अमरोहा -24 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट।
गांव निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश वर्मा बड़े बेटे रोहताश कुमार वर्मा साइकिल से गांव-गांव चूरन व टॉफी आदि बेचते थे। शनिवार शाम खाना खाने के बाद वह रोजाना की तरह गांव में टहलने के लिए गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।
जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। रविवार सुबह ग्रामीणों को पूरनपुर मार्ग पर एक आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे रोहताश का शव लटका मिला। जिसे देख ग्रामीणों के होश उड़ गए।
उन्होंने पुलिस व परिजनों को इसकी सूचना दी। रोहताश की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक रोहताश ने अपने पीछे पत्नी मालती देवी वर्मा व एक बेटा व तीन बेटियों को छोड़ा है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…