“श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवात दित्वाह अब तेजी से भारत के दक्षिणी तट की ओर बढ़ रहा है”
नई दिल्ली 30 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक तूफान आज (30 नवंबर) की सुबह तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों पर पहुंच जाएगा। इससे पहले ही तमिलनाडु के कई तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो चुका है।
चक्रवात दित्वाह तेजी से दक्षिणी भारत के तटों की ओर बढ़ रहा है। श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारत में इसे लेकर रेड अलर्ट है। पड़ोसी देश श्रीलंका में इस तूफान से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और इतने ही लापता हैं। ऐसे में श्रीलंका से अब यह चक्रवात दित्वाह भारत के दक्षिणी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों पर इसके पहुंचने की संभावना है। इस तूफान से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी सर्वाधिक प्रभावित होने वाले राज्य बताएं जा रहे हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार चक्रवात दित्वाह तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटों के और करीब पहुंच गया है। इस तूफान के प्रभाव के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है।
चक्रवात उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और रविवार तड़के तक उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास पहुंच जाएगा।
35 से अधिक उड़ानें रद्द, ट्रेनों पर भी असर
चेन्नई एयरपोर्ट पर चक्रवात के असर के चलते 35 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। वहीं कई ट्रेनों के रूट और शेड्यूल पर भी असर पड़ा है। तमिलनाडु के रामनाथपुरम और नागपट्टिनम जिले सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं।
चक्रवात के मद्देनजर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को रेल सेवाओं में न्यूनतम व्यवधान और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों की समीक्षा की।
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आज: 293 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, जानिए बहुमत का…
5 राज्यों के चुनाव नतीजे आज: बंगाल से तमिलनाडु तक सत्ता की चाबी किसके हाथ?…
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: कांग्रेस बता रही 'विनाश', रक्षा विशेषज्ञ बोले- चीन के चक्रव्यूह का अचूक…
विवेक विहार अग्निकांड: मौत का जाल बनी इमारत, लोहे की ग्रिल और छत के ताले…
5 राज्यों के एग्जिट पोल: बंगाल और तमिलनाडु में चौंकाने वाले आंकड़े, असम-पुडुचेरी में NDA…
जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…