“जौनपुर में कांग्रेस पार्टी ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन के सामने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा”
जौनपुर 22 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
धान की रोपाई के मौसम में किसानों को सहकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया नहीं मिल रहा है। बिजली की अघोषित कटौती से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण सिंचाई की लागत में वृद्धि हुई है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि योगी सरकार किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं करा पा रही है। बिजली कटौती का असर किसानों के साथ व्यापारी, उद्यमी और छात्रों पर भी पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की है। साथ ही सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराने की मांग भी रखी है।
बस्तर में रचा गया नया इतिहास: नक्सल मुक्त हुए 93 गांवों में पहली बार शान…
ऐतिहासिक बदलाव: सुकमा के 50 अति-दुर्गम नक्सल प्रभावित गांवों में आजादी के बाद पहली बार…
E20 पेट्रोल से घट रहा माइलेज? केंद्र सरकार ने दूर की भ्रांति, मिलावट के दावों…
जौनपुर कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा: DM सैमुअल पॉल एन. ने दिलाई 'पंचप्रण' की…
जौनपुर: पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 80वें…
जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई मनमोहक देशभक्ति रंगोली, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने…