Breaking News

कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी लेकिन देश में आरक्षण खत्म नहीं होगा – रामदास अठावले (केंद्रीय मंत्री )

“मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के अमरिका में आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर बडा हमला बोला “

नई दिल्ली 16 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
रिपब्लिक पार्टी के नेता और केन्द्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के अमरिका में आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर बडा हमला बोला है।
उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी लेकिन देश में आरक्षण खत्म नहीं होगा। केन्द्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में चल रहे दस दिवसीय चक्रधर समारोह में शामिल होने के लिए रायगढ़ पहुंचे थे।
उन्होने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस तरह अरविंद केजरीवाल को जेल जाना पड़ा था, ईडी के पास पूरा पेपर था वहां घोटाला हुआ था जिस करप्शन के खिलाफ अरविंद केजरीवाल नेता बने थे, उनके आंदोलन वो बहुत एक्टीव रहे।
भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिये उन्होंने आंदोलन किया था। लेकिन दारू घोटाला जो हुआ था उसमे आम आदमी के नेताओं का संबंध था। अरविंद केजरीवाल अब बाहर आये है तो अच्छा काम करें।
पश्चिम बंगाल में हुए कांड के संबंध उन्होंने कहा कि आज कल पूरे देश में कहीं न कहीं इस तरह की खबरे सुनने और पढ़ने को मिल रहा है। ये अच्छी बात नही है यहां महिलाएं सुरक्षित नही है, बच्चियां सुरक्षित नही है।
ये सरकार की ही जिम्मेदारी नही है ये आम इंसान की भी जिम्मेदारी है। लोगों को इसमें ध्यान देने की जरूरत है। जो इस तरह के कार्य करते हैं उनको दो चार महीने के अंदर ही फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
राहुल गांधी के विदेशो में जाकर आरक्षण की मांग करने के संबंध में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बोल रहे हैं कि आरक्षण खत्म होगा लेकिन आरक्षण कभी खत्म नही होगा। कांग्रेस पार्टी खत्म हो सकती है लेकिन आरक्षण कभी खत्म नही होगा और संविधान ने जो आरक्षक दिया है, उसे किसी को धक्का लगाने का अधिकार नही है, किसी की हिम्मत नही है।
राहुल गांधी ने लोकसभा में आरक्षण जाएगा करके बात कही थी, लोगों के सामने ब्लैकमेल करके उन्होंने होड लिया था। लेकिन उन्होंने अमेरिका में जाकर आरक्षण खत्म करने की बात कही थी,इसका हम विरोध करते हैं और हमारी पार्टी की तरफ से पूरे देश भर में राहुल गांधी के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। जाति जनगणना के बारे में राहुल गांधी आज बात कर रहे हैं। लेकिन जब वे सत्ता में थे वे इस संबंध में कभी बात नही किये।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

6 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

6 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

6 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago