Himachal में 9 जगह खुलेंगे सीएनजी स्टेशन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

“हिमाचल प्रदेश में अब पैट्रोल पंप में पैट्रोल भरवाने की तरह सीएनजी वाहन मालिक अपने वाहनों में ईंधन भरवा सकेंगे। सीएनजी ईंधन भरवाने को लेकर सीएनजी वाहन मालिकों को कोई परेशानी नहीं होगी। केंद्र सरकार ने हिमाचल में 9 स्थानों पर सीएनजी स्टेशन खोलने की मंजूरी दी है”

शिमला 30 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मौजूदा समय में हिमाचल में सीएनजी केंद्र नहीं है और इसी कारण से हिमाचल के लोग सीएनजी वाहन नहीं खरीदते हैं। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों  से हिमाचल में सीएनजी वाहन लेकर आने वाले वाहन चालकों के लिए भी ईंधन भरवाने की कोई सुविधा नहीं थी। इन केंद्रों के खुलने से हिमाचल आने वाले उन पर्यटकों के लिए राहत मिलेगी जिनके पास सीएनजी युक्त वाहन हैं। इन केंद्रों के खुलने के बाद वाहन चालक सीएनजी ईंधन भरवा कर हिमाचल में वाहन चला सकेंगे। 

हिमाचल में करीब 90 प्रतिशत पैट्रोल व डीजल से वाहन चलते हैं। वहीं इलैक्ट्रिक वाहनों का भी प्रचलन बढ़ रहा है लेकिन इलैक्ट्रिक वाहन महंगे होने के कारण लोग वह भी कम खरीद रहे हैं। सीएनजी वाहन भी हिमाचल में कम हैं क्योंकि सीएनजी भरवाने की भी सुविधा भी प्रदेश में नहीं है।

सीएनजी के लिए हिमाचल में जिन जगहों का चयन किया गया है, उनमें शिमला शहर भी शामिल है। शिमला शहर में आईजीएमसी, शिमला शहर, बीसीएस न्यू आईएसबीटी, सोलन, कालाअंब, पांवटा और चिंतपूर्णी में एक-एक स्टेशन को खोला जाएगा। इन केंद्रों को खोलने के लिए केंद्र सरकार बजट जारी करेगी।

केंद्र सरकार से मंजूरी के बाद शिमला में 5 सीएनजी स्टेशन के अलावा सोलन, कालाअम्ब, पांवटा और चिंतपूर्णी में एक-एक सीएनजी स्टेशन खोला जाएगा। केंद्र सरकार ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और भारत पैट्रोलियम को इन केंद्रों पर खोलने के लिए अधिकृत किया है। इन केंद्रों के खुलने के बाद सीएनजी का इस्तेमाल लोग गाड़ियों और फैक्टरियों में ईंधन के रूप में आसानी से कर सकेंगे। 

निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रामकुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश में सीएनजी वाहन मालिकों को ईंधन भरवाने की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में 9 जगह सीएनजी स्टेशन खोले जाने हैं। केंद्र सरकार ने इन स्टेशनों को खोलने के लिए मंंजूरी दी है। जल्द इस पर काम शुरू होगा। इससे प्रदेश व बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

16 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

16 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

16 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago