Yogi Adityanath Maglev train

CM योगी का सिंगापुर-जापान दौरा रहा ऐतिहासिक, यूपी को मिले ₹4 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव | The Politics Again

“यूपी की ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ इकॉनमी की ओर ऐतिहासिक छलांग: CM योगी का सिंगापुर-जापान दौरा रहा सुपरहिट, मिले ₹4 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव “

लखनऊ (The Politics Again) : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश को विश्वस्तरीय निवेश का केंद्र बनाने और राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर (One Trillion Dollar) तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर और जापान दौरा अभूतपूर्व रूप से सफल रहा है।

इस ऐतिहासिक विदेशी दौरे में तकनीक, अवसंरचना और वैश्विक साझेदारी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए गए हैं।

दोनों देशों में हुए निवेश संवादों के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार को कुल ₹1.5 लाख करोड़ के एमओयू (MoU) और ₹2.5 लाख करोड़ के भारी-भरकम निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

जापान दौरे की प्रमुख उपलब्धियां: ‘जापान सिटी’ और ‘ग्रीन हाइड्रोजन’ पर फोकस

जापान में आयोजित बी2जी (B2G) बैठकों और निवेश संवादों में दुनिया की दिग्गज कंपनियों ने यूपी में निवेश की इच्छा जताई।

कुबोटा कॉरपोरेशन, होंडा, सुजुकी, रैपिडस और स्पार्क मिंडा जैसी कंपनियों के साथ कृषि मशीनरी, सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर और ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़े समझौते हुए।

  • यीडा में 500 एकड़ की ‘जापान सिटी’: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में 500 एकड़ जमीन पर एक डेडिकेटेड ‘जापान सिटी’ बसाई जाएगी। यहां जापानी कंपनियों के लिए विश्वस्तरीय औद्योगिक वातावरण और ऑटो क्लस्टर विकसित किया जाएगा।

  • ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस : आईआईटी कानपुर, आईआईटी बीएचयू और यामानाशी यूनिवर्सिटी (जापान) के सहयोग से यूपी में ‘ग्रीन हाइड्रोजन उत्कृष्टता केंद्र’ की स्थापना की जाएगी।

  • मैग्लेव ट्रेन और रोबोटिक्स : सीएम योगी ने जापान में एलजीरो (L0) सीरीज की हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन में यात्रा की और परिवहन तकनीक पर चर्चा की।

  • साथ ही FANUC कॉरपोरेशन के रोबोटिक्स प्लांट का निरीक्षण कर यूपी के MSME सेक्टर को तकनीकी उन्नयन से जोड़ने पर सहमति बनाई।

सिंगापुर में भी छाया यूपी का जलवा: जेवर बनेगा ‘कार्गो हब’

सिंगापुर दौरे पर भी सीएम योगी ने वहां के शीर्ष नेतृत्व (राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उपप्रधानमंत्री) से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया। इन्वेस्टर रोड शो में:

  • जेवर एयरपोर्ट पर फोकस: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को एक प्रमुख एमआरओ (MRO) और कार्गो हब के रूप में विकसित करने पर सकारात्मक चर्चा हुई।

  • नए सेक्टर्स में निवेश: सेमीकंडक्टर, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स और स्किलिंग के क्षेत्र में सिंगापुर की कंपनियों के साथ व्यापक सहयोग पर सहमति बनी।

पर्यटन और कौशल विकास को लगेंगे पंख

इस दौरे में यूपी के बौद्ध सर्किट और रामायण सर्किट को वैश्विक पटल पर और मजबूती से पेश करने पर भी सहमति बनी है।

इससे जापान और सिंगापुर के पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। साथ ही, जापानी उद्योगों की मांग के अनुसार यूपी के युवाओं को भाषा और तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें ‘ग्लोबल वर्कफोर्स’ का हिस्सा बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस दौरे ने यह साबित कर दिया है कि यूपी की पारदर्शी नीतियों, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते आज यह प्रदेश वैश्विक निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.