छत्तीसगढ़ / रायगढ़ – महिला के साथ एक दर्जन से अधिक लोगो द्वारा गैंगरेप, 6 गिरफ्तार

“सांकेतिक चित्र ”

“कोलकाता मेडिकल कालेज डॉक्टर के  बर्बरता केस अभी मामला ठंडा नही हुआ है वैसा ही मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर एक महिला के साथ एक दर्जन से अधिक लोगो द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है”

रायगढ़ 24 / 08 / 2024 कृष्णा सोनी की रिपोर्ट 

घटना पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम कसाई पाली की है। महिला रक्षा बंधन के बाद मेला देखने रायगढ़ जाने के लिए एनटीपीसी के पास बस का इंतजार कर रही थी और इसी दौरान नशे में धुत्त एक दर्जन से अधिक लोगो ने उसे उठाकर पास के तालाब में ले जा कर बारी बारी से रैप करके फरार हो गए थे।

आरोपियों में नाबालिग युवकों के शामिल होने की भी जानकारी पुलिस को मिली है।  रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना 19 अगस्त की शाम की है जब महिला अपने घर से मेला देखने जा रही थी उसी समय रास्ते में आरोपियों ने महिला को रोका और उसके साथ बलात्कार की घटना की।

इस मामले में आरोपी की संख्या अधिक थी इसलिये गैगरेप की धारा लगाई गई है। गिरफ्तार किये गए कुछ आरोपियों को गैंगरेप की धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस मामले में अभी तक 6 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला की स्थिति अभी सामान्य है उसका मेडिकल चेकअप करा लिया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

3 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

3 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

3 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago