Breaking News

छत्तीसगढ़ समाचार – पुलिस नक्सल मुठभेड़ में अब तक 09 वर्दीधारी नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

“पुलिस नक्सल मुठभेड़ में अब तक 09 वर्दीधारी नक्सली ढेर, मौक़े से भारी मात्रा में SLR/.303 Rifle/315 Bore Rifle हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद, DRG/CRPF की संयुक्त टीम निकली थी नक्सल विरोधी गश्त सर्च पर”

रायपुर 03 / 09 / 2024 (शब्द ) कृष्णा सोनी की रिपोर्ट 

छत्तीगढ़ में दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक जवानों ने नौ नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से माओवादियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी।

तीन सितंबर को सुबह सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों से हुआ तभी गोलीबारी के दौरान नौ माओवादीमारे गए। फिलहाल फायरिंग रुक-रुक कर जारी है, और जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक जंगली इलाके में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। अभी मुठभेड़ जारी है। बड़ी संख्या में नक्सली घायल हुए हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

29 अगस्त को मारे गए थे तीन माओवादी

इससे पहले 29 अगस्त को भी नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर पर नक्सलियों और पुलिस में मुठभेड़ हुई थी जिसमें सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था।

अगस्त की शुरुआत में भी दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी। मुठभेड़ में एक हार्डकोर नकस्ली मारा गया था।

साथ ही, हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए गए थे। इसके लिए जवान बारिश के मौसम में उफनती इंद्रावती नदी को पार कर नक्सलियों के ठिकानों तक पहुंचे थे। 

‘लाल आतंक’ के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा

नक्सलवाद के खात्मे के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों ने अभियान चला रखा है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं।

नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है। फोर्स बस्तर संभाग में डेरा जमाए हुए है। नक्सलियों की मांद में घुसकर उनसे टक्कर ले रही है।

बस्तर में मानसून सीजन के बीच फोर्स के जवान डटे हुये हैं और नक्ससियों से लोहा ले रहे हैं। बस्तर की मनमोहक और खूबसूरत प्राकृतिक वादियों से ‘लाल आतंक’ के साये को खत्म करने के लिए बस्तर संभाग में फोर्स ने मोर्चा संभाल रखा है।

16 अप्रैल को कांकेर में 29 नक्सली हुए थे ढेर  

16 अप्रैल को कांकेर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये थे। यह देश की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़ थी, जिससे नक्सली डर के भय से कांप उठे थे।

30 अप्रैल को 9 घंटे तक चली मुठभेड़ जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। बूझमाड़ के टेकामेटा के जंगलों में डीआरजी और एसटीएफ के जवानों का सामना नक्सलियों से हुआ था।

मारे गए नक्सलियों में 3 महिला और 7 पुरुष माओवादी शामिल थे। प्राथमिक तौर पर मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों में से 2 की शिनाख्तगी डीवीसीएम जोगन्ना और डीवीसीएम विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई थी। इस साल बस्तर रेंज में 141 माओवादी ढेर हो चुके हैं। 

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद पर सीएम योगी का पलटवार: सवाल उठाने पर विपक्ष को घेरा

SIR और चुनाव आयोग विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर पलटवार: कहा- 'कांग्रेस के…

2 hours ago

मन की बात: पीएम मोदी ने जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक पर की बात

Mann Ki Baat 138th Episode: पीएम मोदी ने जनगणना को बताया 'भविष्य की तस्वीर', 32…

2 hours ago

अमित शाह ने साबरमती से देश की पहली LNG ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

भारतीय रेलवे में नया अध्याय: अमित शाह ने साबरमती से देश की पहली 'LNG ट्रेन'…

2 hours ago

वाराणसी का पहला ISO 9001 सर्टिफाइड थाना बना चौक

काशी की पुलिसिंग में नया कीर्तिमान: वाराणसी का पहला 'ISO 9001' सर्टिफाइड थाना बना चौक,…

3 hours ago

यूपी में बारिश-तूफान से 60 घंटे में 56 की मौत, 1021 मकान क्षतिग्रस्त

यूपी में बारिश और तूफान का तांडव: 60 घंटों में 56 लोगों की मौत, 1021…

3 hours ago

अंबाला के धूलकोट में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी: 2 मजदूरों की मौत

अंबाला में बड़ा हादसा: धूलकोट गांव में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ताश के पत्तों की…

3 hours ago