छत्तीसगढ़ – जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, दो जवान बलिदान, दो घायल

“छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में गश्त से लौट रहे आईटीबीपी के जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस दौरान दो जवान बलिदान हो गए”

रायपुर 19 / 10 / 2024 कृष्णा सोनी की रिपोर्ट 

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में आईटीबीपी यानी इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के चार जवान घायल हो गए, जिनमें से दो जवान बलिदान हो गए। अन्य दो की हालत सामान्य है। 

घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रायपुर एयर लिफ्ट किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के ओरछा, मोंडी एवं एरठभट्टी से तिब्बत सीमा सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल एवं जिला रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त पार्टी नक्सली अभियान के लिए धुरबेड़ा की ओर रवाना हुए थे।

वापसी के दौरान दोपहर ग्राम कोडलियर के पास जंगल में बारूदी सुरंग के चपेट में आने से तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के दो जवान अमर पनवार (36) महाराष्ट्र और के राजेश (36) आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं शहीद हो गए। घायल जवानों को बेहतर इलाज के रायपुर रवाना किया गया।

इससे पहले तीन अक्तूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमिटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों की आसूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्च पर निकली थी।

मुठभेड़ में 31 माओवादियों के शव हथियार सहित अन्य सामान बरामद हुए थे। साथ ही सभी सुरक्षाबल सुरक्षित ऑपरेशन से वापस लौटे थे। इसमें बाद में 38 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी।

Santosh SETH

Recent Posts

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…

7 minutes ago

ब्रिक्स की सफलता से बौखलाया अमेरिका: भारत को 100% टैरिफ की धमकी

ब्रिक्स की भव्य सफलता से बौखलाया अमेरिका: रूसी तेल की आड़ में भारत पर 100%…

14 minutes ago

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

12 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

12 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

12 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

12 hours ago