Breaking News

छत्तीसगढ़ – सुकमा में 19 लाख के पांच इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

“छत्‍तीसगढ़ के सुकमा (Sukma) जिले में सक्रिय रहे 5 नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वाले तीन महिला सहित पांचों नक्‍सली हार्डकोर नक्‍सली हैं। सभी आत्‍म‍ समर्पित नक्‍सलियों पर कुल 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था”

Raipur 25/07/2024 Krishna Soni

छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में सक्रिय रहे 5 नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वाले तीन महिला सहित पांचों नक्‍सली हार्डकोर नक्‍सली है। सभी आत्‍म‍समर्पित नक्‍सलियों पर कुल 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्‍मसमर्पण करने वाले तीन नक्‍सली पांच-पांच लाख और दो नक्‍सली दो-दो लाख रुपये इनामी थे।

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ और ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्‍मसम‍र्पण करने वाले सभी नक्‍सली सुकमा में सक्रिय थे और कई वारदातों में शामिल थे।

सरेंडर करने वाले नक्‍सलियों में कवासी दुला नक्‍सलियों के प्लाटून नंबर 30 का डिप्‍टी कमांडर और उसकी पत्‍नी मड़कम गंगी प्लाटून नंबर 30 सेक्शन ‘ए’ की कमांडर थी। दोनों दंपती नक्‍सली पर पांच-पांच का लाख इनाम घोषित था। सोड़ी बुधरा मेडिकल टीम कमांडर था और इस पर भी पांच लाख का इनाम घोषित था।

वहीं दो अन्‍य आत्‍मसमर्पित महिला नक्‍सली पोड़ियाम सोमड़ी और मड़कम आयते दो-दो लाख रुपये इनामी थी। सरेंडर करने वाले नक्‍सली रोड निर्माण पर आरओपी पुलिस पार्टी का एंबुश लगाकर फायरिंग करने सहित अन्‍य नक्‍सली घटनाओं में शामिल थे।

Santosh Kumar

Recent Posts

नागपुर में मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस, लॉन्च होगी ‘आयुष विजन 2030’ रिपोर्ट

नागपुर में आज मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस: 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर होगा…

22 minutes ago

बैंक हड़ताल: 5 डे वर्किंग की मांग पर सरकार की अपील

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील: पीएलआई योजना ली वापस, '5 डे वर्किंग' की मांग…

28 minutes ago

आजमगढ़ : पूजा के विवाद में पत्नी और 2 पंडितों की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ में खूनी खेल: पूजा-पाठ के विवाद में पति ने पत्नी और 2 पंडितों को…

2 hours ago

भारत का आर्थिक चमत्कार: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का बढ़ा बाजार

उल्टी बहने लगी गंगा: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स बेच रहा भारत, अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार में…

2 hours ago

यूपी के 4 हिस्से? जानिए! ओपी राजभर का के दावे के क्या है सियासी मायने

यूपी के 4 टुकड़े और पूर्वांचल का पहला CM राजभर? ओम प्रकाश राजभर के बयान…

3 hours ago

पूर्वांचल के विकास के लिए 2500 करोड़ की ‘यूपी-एज’ परियोजना

पूर्वांचल की तस्वीर बदलेगी 2500 करोड़ की 'यूपी-एज' (UP-AGE) परियोजना: विश्व बैंक के साथ योगी…

3 hours ago