यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव

“उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीपीएससी आरओ-एआरओ (UPPSC RO ARO) भर्ती के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि भर्ती परीक्षा के पैटर्न में बदलाव हुआ है”

THE POLITICS AGAIN DIGITAL MEDIA – 01/10/2024 

उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 (UPPSC RO ARO) परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है . आयोग ने नोटिस जारी कर यह जानकारी साझा की है।

इस परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर, 2024 को किया जाना प्रस्तावित है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें किसी भी असुविधा से बचने के लिए इस बदलाव के बारे में जान लेना चाहिए।

एक ही प्रश्न पत्र होगा

जारी नोटिस के अनुसार, अब आरओ-एआरओ परीक्षा के एक ही प्रश्न पत्र होंगे। पहले सामान्य अध्ययन और हिंदी के दो अलग-अलग प्रश्न पत्र होते थे। साथ ही अब दो की जगह तीन घंटे की परीक्षा होगी। एक प्रश्न पत्र में ही सामान्य अध्ययन 140 और हिंदी के 60 प्रश्न होंगे। 

UPPSC RO ARO Exam Pattern: परीक्षा प्रकार

इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 200 (160 सामान्य अध्ययन + 60 हिंदी) प्रश्न होंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है, यानी एक प्रश्न सही करने पर एक अंक दिया जाएगा।

इस प्रश्न-पत्र को हल करने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे की अवधि का समय मिलेगा। वहीं, मुख्य परीक्षा योजना में आयोग द्वारा किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

पहले क्या था परीक्षा का प्रकार?

  • पहले दो पेपर होते थे। पहला पेपर सामान्य ज्ञान का होता था, जिसमें 140 प्रश्न पूछे जाते थे। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होते थे, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलता था।
  • इसके बाद, पेपर 2 सामान्य हिन्दी का होता था, जिसमें 60 प्रश्न पूछे जाते थे। जिनका कुल अंक 60 होता था। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होते थे।

22 दिसंबर को प्रस्तावित है परीक्षा

आरओ-एआरओ की प्रारंभ परीक्षा का पेपर 11 फरवरी को लीक हो गया था, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। प्रारंभिक जांच में भी पेपर लीक होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद, आयोग ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया। आयोग के कैलेंडर में यह परीक्षा 22 दिसंबर को प्रस्तावित है। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.