चम्बा – चमेरा जलाशय में समाया वाहन, दो लोग लापता, पुलिस तलाश में जुटी

“हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बनीखेत-भलेई वाया चौहड़ा मार्ग पर सब्जियों से लदा मालवाहक वाहन चमेरा जलाशय में समाने से दो लोग लापता हैं। टीम ने लापता लोगों और वाहन को तलाशने की पूरी कोशिश की। लेकिन, देर शाम तक गोताखोरों की टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। अब बुधवार को नए सिरे से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा”

चम्बा 20 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बनीखेत-भलेई वाया चौहड़ा मार्ग पर सब्जियों से लदा मालवाहक वाहन चमेरा जलाशय में समाने से दो लोग लापता हैं। मंगलवार सुबह 10:00 बजे के करीब राहगीरों को सड़क किनारे से चमेरा जलाशय की ओर टायर के निशान और स्टील का क्रैश बैरियर टूटा नजर आया।

राहगीरों ने नजदीक पहुंचकर देखा तो चमेरा जलाशय में सब्जियां दिखीं। साथ ही वहां पर वाहन का फ्रंट शीशा भी पड़ा था। इसे देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी सलूणी प्रशासन को दी। एसडीएम सलूणी नवीन कुमार शर्मा, ब्रंगाल पुलिस चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

इसके बाद एनएचपीसी से गोताखोरों की टीम पहुंची। टीम ने लापता लोगों और वाहन को तलाशने की पूरी कोशिश की। लेकिन, देर शाम तक गोताखोरों की टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। अब बुधवार को नए सिरे से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि वाहन पठानकोट से सब्जियां लेकर चुराह की ओर से आ रहा था। चमेरा जलाशय के समीप अचानक वाहन चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी जलाशय में जा समाई।

एसडीएम सलूणी नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि वाहन गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे। बुधवार को नए सिरे से सर्च ऑपरेशन चलाकर लापता को तलाशने का क्रम आरंभ होगा।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

9 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

9 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

9 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

10 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

10 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

12 hours ago