Uttar Pradesh

चैत्र नवरात्र : काशी विश्वनाथ धाम से मां गौरी को भेजा गया श्रृंगार

चैत्र नवरात्र : काशी में कलश स्थापना के साथ आराधना शुरू, विश्वनाथ धाम से मां गौरी को भेंट किए गए वस्त्र व श्रृंगार

वाराणसी | वरुण यादव की रिपोर्ट ,   The Politics Again

चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को धर्म नगरी काशी में आस्था का अद्भुत उल्लास देखने को मिल रहा है।

आज से घरों और विभिन्न देवी मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना के साथ ही मां शक्ति की आराधना विधिवत रूप से शुरू हो गई है।

इस पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में एक बेहद ही मनमोहक और अलौकिक परंपरा का निर्वहन किया गया।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में देवाधिदेव महादेव (श्री विश्वेश्वर) को अवलोकित करवा कर, उपहार स्वरूप मां के धारण किए जाने के लिए विशेष वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री भेजी गई।

मंदिर के शास्त्रियों द्वारा पूरी विधि-विधान के साथ यह सामग्री मां मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को अर्पित की गई।

पूरे नौ दिन चलेगी यह दिव्य परंपरा

मंदिर प्रशासन और शास्त्रियों के अनुसार, यह अनवरत प्रक्रिया पूरे नवरात्र चलेगी। नवरात्र के आगामी दिनों में भी मां गौरी के जिन विभिन्न स्वरूपों की जिस दिन पूजा होगी,

उनके लिए वस्त्र और श्रृंगार सामग्री श्री विश्वेश्वर से अवलोकित (आशीर्वाद प्राप्त) करवा कर उपहार स्वरूप हर दिन भेजी जाएगी।

इस दिव्य परंपरा से शिव और शक्ति के मिलन का अद्भुत भाव काशीवासियों और श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

तेल संकट: चीन जा रहा रूसी टैंकर मुड़ा भारत, मचा हड़कंप

वैश्विक तेल संकट: चीन जा रहा रूसी तेल का टैंकर मुड़ा भारत की ओर, दुनिया…

2 hours ago

जौनपुर / गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, कट्टे की मुठिया से वार कर…

2 hours ago

चैत्र नवरात्र : मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों की भारी भीड़, दर्शन शुरू

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा…

2 hours ago

यूपी पंचायत चुनाव : जुलाई तक मतदान, CM योगी सख्त

यूपी पंचायत चुनाव 2026: जुलाई तक हर हाल में होंगे चुनाव, 2011 की जनगणना पर…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर नसबंदी कांड; डॉक्टर को 2 साल की सजा

"बिलासपुर नसबंदी कांड: 12 महिलाओं की मौत के मामले में डॉ. आर.के. गुप्ता को 2…

3 hours ago

असम चुनाव : BJP की 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

असम चुनाव: BJP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली सूची; जालुकबारी से मैदान में…

3 hours ago